33 C
New Delhi
Tuesday, September 15, 2026
HomeएंटरटेनमेंटBollywood Actress Eyes: 'आंखों में तेरी अजब सी अदाएं हैं…’ डूब जाएंगे...

Bollywood Actress Eyes: ‘आंखों में तेरी अजब सी अदाएं हैं…’ डूब जाएंगे इन आंखों की मस्ती में

Bollywood Actress Eyes: आज बात करते हैं उन बॉलीवुड हसीनाओं कि जिन्होंने अपनी आंखों से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाए हुआ हैं।

Bollywood Actress Eyes: खूबसूरती की मिसाल हैं ब़ॉलीवुड की ये हसीनाएं। सबसे ज्यादा खूबसूरत हैं इन एक्ट्रेसेस की आंखें। जिन्हें कोई एक बार देखभर ले तो कभी भूल नहीं सकता। इनकी आंखों में इतनी कशिश है कि कोई भी इनकी मदहोश आंखों में डूब जाए। फिल्म ‘ओम शांति ओम’ का सॉन्ग ‘आंखों में तेरी अजब सी अदाएं हैं…’ को अगर गौर से सुना जाए तो यह गाना बॉलीवुड की उन हसीनाओं की खूबसूरत आंखों पर बना है, जिन्हें देखते ही किसी को भी प्यार हो जाए। या यूं कह सकते हैं कि आंखें वह बात भी कह जाती है जो आपकी जुबान नहीं कह पाती है। ना जाने कितने ही गाने है जो सिर्फ़ आँखों पर ख़ासतौर पर बनाए गए हैं। जैसे कि ‘कत्थई आंखों वाली वो लड़की’, ‘मस्त-मस्त दो नैन’, और ‘आंखों की गुस्ताखियों माफ़ हो’।

ऐश्वर्या राय बच्चन: बात आँखों की खूबसूरती की हो तो ज़हन में सबसे पहले नाम आता है ऐश्वर्या राय बच्चन का। ऐश्वर्या राय एक ऐसी अदाकारा हैं जिनके लाखों-करोड़ों फैन्स हैं। ऐश्वर्या राय अपनी नीली आंखों के लिए जानी जाती हैं। उनकी यूनिक आंखें उन्हें दूसरों से एकदम अलग बनाती हैं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि ऐश नेत्रदान अभियानों से भी जुड़ी हुई हैं। ऐसी आंखों की गुस्ताखियां बार-बार माफ हो सकती हैं। क्योंकि हर कोई उनकी आँखों में डूबने को तैयार खड़ा है। 

दीपिका पादुकोण : दीपिका पादुकोण आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। उनकी एक्टिंग और पर्सनालिटी लोगों को उनकी ओर अट्रैक्ट करने के लिए काफ़ी है। दीपिका पादुकोण की धुंधली भूरी आंखें उन्हें बाक़ी हसीनाओं से अलग पहचान दिलाती है।

करिश्मा कपूर: 90s में अपने करियर की शुरुआत करने वाली चुलबुली अदाकारा करिश्मा कपूर बड़े परिवार से ताल्लुक रखतीं हैं। लेकिन उन्होंने फ़िल्म इंडस्ट्री में अपने काम से अपनी एक अलग पहचान बनाई। करिश्मा की आंखें उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं। उनकी ग्रेइश-ब्लू आंखें वाकई किसी का भी मनमोह सकती हैं। कपूर खानदान में अधिकतर लोगों की आंखों का रंग बेहद सुंदर और अलग है। बता दें कि पृथ्वीराज कपूर की पत्नी रामसरनी कपूर की आंखों का रंग भी नीला ही था। 

रानी मुखर्जी: 18 साल में अपने करियर की शुरुआत करने वाली रानी मुखर्जी की बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी पहली फिल्म थी ‘राजा की आएगी बारात’। इस फ़िल्म में एक्ट्रेस ने अपनी दमदार एक्टिंग और अपनी सुंदर आंखों से लाखों लोगों को पलकर में ही अपना फैन बना लिया। भूरी आंखों वाली रानी मुखर्जी की आंखें ही नहीं बल्कि उनकी आवाज में भी अजीब सी कशिश है। उनकी आंखों में एक अलग ही चमक है।

सुष्मिता सेन: पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की खूबसूरती के कहने की क्या। मिस यूनिवर्स का ख़िताब जितने का मतलब ही है कि ब्रम्हांड की सबसे खूबसूरत महिला। उनकी स्माइल और उनकी आंखों की खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। सुष्मिता की सीरत भी उतनी ही सुंदर है जितनी उनकी सूरत। सुष्मिता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1996 में की थी। ब्यूटी पेजेंट जीतने के 2 साल बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। सुष्मिता ने भले ही कम फिल्में की हैं, मगर उनकी एक्टिंग स्किल्स से सब वाकिफ हैं। यही वजह है कि एक्ट्रेस अभी भी फ़िल्मों में एक्टिव हैं। हाल ही में आई उनकी वेब सीरीज़ ‘आर्या’ लोगों का काफ़ी पसंद आई।

करीना कपूर खान: पटोदी ख़ानदान के 10वें नवाब सैफ़ अली खान की बेगम और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान का अंदाज ही निराला है। बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार करीना का नाम भी शामिल है। करीना की बेहतरीन अदाकारी और उनका चुलबुलापन लोगों को बेहद पसंद है। उनकी खूबसूरती के सभी कायल हैं और उस पर उनकी हरी आंखें और भी गजब ढाती हैं। करीना अपनी आंखों की अदाओं से भी एक्टिंग करने में माहिर हैं। क्योंकि उनकी आँखों के मूव्स हर किरदार में जान डाल देते हैं।

इन सभी हसीनाओं के अलावा बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस हैं जिनकी आँखें बेहद ही खूबसूरत हैं। काजोल, बिपाशा बसु, सोनाक्षी सिन्हा, दीपिका पादुकोण और न जाने कितनी ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिनकी आंखों का रंग और बनावट बेहद सुंदर है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
33 ° C
33.1 °
33 °
66 %
3.6kmh
83 %
Tue
33 °
Wed
38 °
Thu
37 °
Fri
37 °
Sat
37 °

Most Popular