26.1 C
New Delhi
Tuesday, September 22, 2026
HomeएंटरटेनमेंटBhojpuri Bawal: भोजपुरी बवाल में तेजू भैया ने बताया मल्लिका शेरावत का...

Bhojpuri Bawal: भोजपुरी बवाल में तेजू भैया ने बताया मल्लिका शेरावत का भविष्य, फ्लर्ट पर शरमाईं एक्ट्रेस

Bhojpuri Bawal: भोजपुरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का नया और पहला रियेलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ इन दिनों दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस रियेलिटी शो में पावर स्टार पवन सिंह से लेकर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी जैसे भोजपुरी सिनेमा के चर्चित चेहरों ने हिस्सा लिया है। तेज प्रताप यादव भी इस रियेलिटी शो का हिस्सा हैं, जो अपने अंदाज से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच शो में तेजू भैया मल्लिका शेरावत के साथ फ्लर्ट करते दिखे। तेज प्रताव यादव शो में मल्लिका शेरावत का हाथ देखते हैं और उनका भविष्य बताते हैं, जिस पर मल्लिका शरमा जाती हैं। सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत के बीच का ये क्यूट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

तेज प्रताप यादव के साथ मल्लिका शेरावत की मस्ती

पिछले दिनों ही मल्लिका शेरावत ने तेज प्रताप यादव के साथ एक वीडियो शेयर किया था और लिखा था कि कुछ एक्साइटिंग होने वाला है और अब मेकर्स की ओर से हाल ही में शेयर किए गए ‘भोजपुरी बवाल’ के प्रोमो में मल्लिका और तेजू भैया साथ-साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में तेज प्रताप यादव, मल्लिका शेरावत का हाथ देखते हैं और उनका भविष्य बताते हैं। वहीं जब दोनों की नजरें टकराती हैं तो वह शरमा जाते हैं और फिर हंसने लगते हैं।

तेज प्रताप यादव ने बताया मल्लिका शेरावत का भविष्य

भोजपुरी बवाल के नए प्रोमो में मल्लिका शेरावत, तेज प्रताप यादव को अपना हाथ दिखाती हैं। एक्ट्रेस का हाथ देखते हुए तेजू भैया कहते हैं- ‘आपका भविष्य बहुत उज्जवल है। लोग आपको हर्ट भी बहुत करते हैं।’ इस पर मल्लिका ने हामी भरी। फिर तेज, मल्लिका से उनकी राशि पूछते हैं और जवाब में अभिनेत्री ने बताया कि उनकी तुला राशि है, तो तेज प्रताप यादव झट से कहते हैं – ‘तुला तो मेरी भी राशि है।’ मल्लिका, तेज प्रताप यादव से पूछती हैं कि तुला राशि के हिसाब से उन्हें कौन सा पत्थर पहनना चाहिए, तो वह अपने हाथ में पहना पत्थर दिखाते हुए कहते हैं- ये पुखराज है, ते आपका सूर्य तेज करेगा। ये सुनकर मल्लिका शेरावत शरमाते हुए कहती हैं- ‘और कितना तेज चाहिए, तेज जी।’ ये सुनकर तेजू भैया भी शरमा जाते हैं और फिर दोनों ठहाके लगाकर हंस पड़ते हैं।

‘ट्रेटर्स 2’ में मल्लिका शेरावत

मल्लिका शेरावत की बात करें तो वह इन दिनों नेटफ्लिक्स के रियेलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ में नजर आ रही हैं, जहां वह अपनी बातों और अंदाज के चलते अक्सर लोगों की बातचीत का हिस्सा बनी रहती हैं। हाल ही में मल्लिका ने दावा किया कि हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज उन्हें वीडियो भेजते हैं। यही नहीं, एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि टॉम क्रूज को उन पर क्रश है। मल्लिका ने कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ और अभिषेक मल्हान से बातचीत में ये दावा किया, जिसे सुनकर दोनों हैरान हो गए। मल्लिका ने भी भी कहा कि टॉम क्रूज बहुत ही शानदार इंसान हैं और अब अपने इस दावे को लेकर मल्लिका सुर्खियां बटोर रही हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
26.1 ° C
26.1 °
26.1 °
83 %
1kmh
0 %
Tue
35 °
Wed
36 °
Thu
39 °
Fri
38 °
Sat
36 °

Most Popular