23.4 C
New Delhi
Monday, September 28, 2026
HomeएंटरटेनमेंटAryan Khan: किस धर्म को मानते हैं आर्यन खान, गौरी खान ने...

Aryan Khan: किस धर्म को मानते हैं आर्यन खान, गौरी खान ने किया खुलासा

Aryan Khan: बॉलीवुड किंग खान के बेटे आर्यन खान आख़िर किस धर्म को मानते हैं। क्योंकि शाहरुख खान मुस्लिम हैं और गौरी हिंदू हैं। लेकिन क्या आपको यह पता है कि उनके लाडले आर्यन खान हिंदू या मुस्लिम धर्म में किसे मानते हैं।

Aryan Khan: बॉलीवुड स्टार्स काफ़ी खुले विचार के होते हैं, यही वजह है कि वह शादी के लिए धर्म जाती नहीं देखते हैं। बी-टाउन में ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने अपने से अलग धर्म से अपना हमसफ़र का चुनाव किया है। यहाँ बात कर रहे है बॉलीवुड के बादशाह खान की। जिन्होंने हिंदू धर्म को मानने वाली गौरी से शादी की थी। हालाँकि शादी के बाद गौरी का सरनेम बदल गया और उनका नाम गौरी खान हो गया। इंडिया में जिस धर्म के पिता होते हैं वहीं धर्म बच्चों को अपनाना होता है। इसी प्रथा को भारत के सभी लोग अपनाते हैं।

शाहरुख़ खान और गौरी खान के दो बेटे हैं बड़े बेटे का नाम आर्यन खान और छोटे बेटे का नाम अबराम है। उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम सुहाना खान है। तीनों ही स्टार किड्स अक्सर अपनी लाइफ़स्टाइल की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। शाहरुख़ और गौरी बॉलीवुड के उन कपल में से एक हैं जो हर तरह के त्योहार को अपने पूरे परिवार के साथ मनाते हैं। फिर चाहे वो होली, दीवाली हो या ईद। 

शाहरुख खान बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर एक्टर हैं। बी-टाउन के किंग खान की फैमिली हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती है। खासतौर पर हर कोई उनके बच्चों के बारे में हर छोटी-बड़ी चीज जानने के लिए उत्सुक रहता है। तो कई लोगों के ज़हन में यह ख़्याल ज़रूर आता है कि आख़िरकार बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के घर में आख़िर किस धर्म के भगवान पूजे जाते हैं। ख़ासतौर पर उनके तीनों बच्चे घर के अंदर किस भगवान को मानते हैं या फ़र किस त्योहार को मनाते हैं।

हालांकि सभी के मन में ये जानने की जिज्ञासा रहती है कि आखिर सुपरस्टार के बेटे आर्यन खान किस धर्म को मानते हैं। शाहरुख खान मुस्लिम हैं और उनकी पत्नी गौरी हिंदू हैं। ऐसे में बॉलीवुड के बादशाह के बेटे आर्यन हिंदू या मुस्लिम किस धर्म को मानते हैं? इस सवाल का जवाब खुद आर्यन की मां यानी गौरी खान ने दिया था। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान गौरी खान से सवाल पूछा गया था कि उनके बच्चे किस धर्म को फॉलो करते हैं। इस सवाल के जवाब में गौरी ने बताया था कि उनके घर में सभी त्यौहार को खुशी के साथ सेलिब्रेट किया जाता है फिर चाहे वो ईद हो या दिवाली। 

गौरी ने अपने साहबजादे आर्यन को लेकर काफी हैरान कर देने वाला खुलासा किया था। गौरी ने बताया था कि आर्यन अपने पिता शाहरुख के काफी करीब हैं और वे उन्हें ही फॉलो करते हैं। वह अपने आपको एक मुसलमान मानते हैं। यानी की आर्यन खुद को मुसलमान मानते हैं और मुस्लिम धर्म फॉलो करते हैं। 

जल्द ही आर्यन खान वेब सीरीज ‘स्टारडम’ से इंडस्ट्री में निर्देशक के तौर पर कदम रखने जा रहे हैं। इसके अलावा आर्यन खान का ख़ुदका अपना फैशन ब्रैंड भी है। उन्होंने अप्रैल 2023 में अपने फैशन ब्रैंड का पहला स्टाइल लॉन्च किया था जिसे काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला था। इस ब्रैंड को ग्लोबल लेवल पर भी पहचान मिली थी। इसके ब्रांड एम्बेसडर शाहरुख़ खान है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
23.4 ° C
23.4 °
23.4 °
79 %
2.4kmh
1 %
Sun
23 °
Mon
33 °
Tue
37 °
Wed
38 °
Thu
38 °

Most Popular