25.2 C
New Delhi
Friday, November 6, 2026
HomeएंटरटेनमेंटAnanya-Aditya Relation: अनन्या पांडे-आदित्य रॉय कपूर का रिश्ता पक्का समझो, एक्ट्रेस ने...

Ananya-Aditya Relation: अनन्या पांडे-आदित्य रॉय कपूर का रिश्ता पक्का समझो, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Ananya-Aditya Relation: चंकी पांडे की लाड़ली बेटी अनन्या पांडे ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने कहा- ‘हम सिर्फ दोस्त नहीं…’।

Ananya-Aditya Relation: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और उनके लॉन्ग टाइम रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर का रिश्ता अब पक्का ही समझो। एक्ट्रेस ने इस बार खुलकर अपने और आदित्य के रिलेशनशिप से पर्दा उठा दिया है। अनन्या की इन बातों से यह साफ़ हो गया है कि ‘प्यार दोस्ती है… कुछ कुछ होता है’।

अनन्या अभीतक आदित्य को अपना सिर्फ़ दोस्त बताती आईं हैं। लेकिन अब उनकी दोस्ती कुछ अलग लेवल पर जा पहुँची है। हालाँकि एक्ट्रेस को कई बार आदित्य के साथ कई जगहों पर एकसाथ स्पॉट किया जा चुका है। लेकिन दोनों ही स्टार्स ने अभीतक अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई खुलासा नहीं किया था। लेकिन अब अनन्या की इन कुछ-कुछ मीठी-मीठी बातों से लग रहा है कि मामला शादी तक भी जा सकता है।

दरअसल, हाल ही में अनन्या पांडे नेहा धूपिया के शो ‘नो फिल्टर नेहा’ के छठे सीजन में नजर आईं थी। इस दौरान शो में नेहा के साथ एक्ट्रेस ने अपने और आशिकी 2 एक्टर फ़ेम आदित्य रॉय कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप पर एक अहम खुलासा किया। अनन्या का यह खुलासा नेहा के शो के प्रोमो के दौरान बार-बार लगातार चलाया गया।

नेहा ने अनन्या से उनके और आदित्य के रिश्ते के बारे में सवाल किया कि आख़िर उन दोनों का रिश्ता क्या है? इस पर जवाब देते हुए अनन्या पहले तो थोड़ा शरमाई और घबराई लेकिन फिर अनन्या ने हिम्मत करते हुए कहा कि- ‘हम दोनों सिर्फ दोस्त नहीं बल्कि बहुत अच्छे दोस्त हैं’। अनन्या की इन बातों से कोई भी समझ जाएगा कि आख़िर मामला क्या है। अनन्या के करीबी सूत्रों की मानें तो आदित्य और अनन्या जल्द ही शादी भी कर सकते हैं। 

अनन्या के इस रोमांटिक जवाब के बाद भला नेहा घूपिया कहा रुकने वालीं उन्होंने झट से अनन्या से से पूछा कि कृति सेनन की दिवाली पार्टी में दोनों की एक साथ खींची गई तस्वीर के पीछे क्या राज है। इस पर मुस्कुराती हुई अनन्या ने डिप्लोमैटिक आंसर देते हुए कहा कि ‘हम बहुत अच्छे दोस्त हैं, मुझे नहीं लगता इससे ज्यादा मुझे कुछ और कहना चाहिए।’ 

बता दें अनन्या पांडे और आदित्या राय कपूर को अक्सर एक साथ एयरपोर्ट और वेकेशन्स पर स्पॉट किया जाता है। कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं।

हालांकि अब तक कपल ने अपने रिलेशनशिप को लेकर ऑफिसियली किसी भी तरह का कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन अनन्या की इन बीतों से तो यही लग रहा है कि उनकी तरफ़ से वह आदित्य को लेकर श्योर हैं। बाक़ी अब आदित्य का अनन्या के इस खुलासे को लेकर क्या रिएक्शन रहता है यह तो   वही जानें।

बॉलीवुड गलियारों में यह भी ख़बरें है कि जल्द ही निर्देशक करण जौहर की फ़िल्म में अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर बड़े पर्दे पर साथ में दिखाई देंगे। अगर ऐसा होता है तो वाक़ई में यह पहली बार होगा, जब ये जोड़ी एक साथ स्क्रीन शेयर करेगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.2 ° C
25.2 °
25.2 °
54 %
3.1kmh
0 %
Fri
29 °
Sat
30 °
Sun
32 °
Mon
31 °
Tue
30 °

Most Popular