23.9 C
New Delhi
Wednesday, October 14, 2026
Homeएंटरटेनमेंटशेर ने किया किरण राज पर हमला, ट्रेनिंग के दौरान टला बड़ा...

शेर ने किया किरण राज पर हमला, ट्रेनिंग के दौरान टला बड़ा हादसा; एक्टर ने फैंस को दिया हेल्थ अपडेट

कन्नड़ एक्टर किरण राज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सभी को चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से सर्कुलेट हो रहे इस वीडियो में एक शेर को अभिनेता पर हमला करते देखा जा सकता है और ये वीडियो सामने आते ही अभिनेता के फैंस को उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता होने लगी। एक्टर के फैंस ने अभिनेता से उनकी हालिया स्थिति को लेकर सवाल करना शुरू कर दिया। ऐसे में किरण राज ने सामने आकर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर बात की और बताया कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने ये भी बताया कि ये वीडियो उनकी ट्रेनिंग का है, जिसमें वह शेरों के साथ काम करने की ट्रेनिंग ले रहे थे।

शेर के साथ काम करने की ट्रेनिंग ले रहे हैं किरण राज

वीडियो-तस्वीरें शेयर करते हुए किरण राज ने कैप्शन में लिखा- ‘शेर को ट्रेन करना सीखने का पहला दिन रोजर और रॉकी, हम जल्द ही दोस्त बन जाएंगे। पहले दिन का सबक- शेर हमेशा आपको गिराने की कोशिश करता है, इसलिए किसी मजबूत चीज का सहारा लें। शेर से दूर जाते समय भी अपना चेहरा उसकी तरफ ही रखें। शेर आपकी आंखें पढ़ सकते हैं। उन्हें आपको गले लगाना और प्यार से पास रखना पसंद होता है।’

किरण राज पर शेर ने किया हमला

किरण राज ने खुद कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें वह शेरों के साथ नजर आ रहे हैं। इसी में से एक वीडियो में एक शेर को तेजी से अभिनेता पर हमला करते देखा जा सकता है। वहीं अन्य तस्वीर और वीडियो में शेर उनके साथ काफी शांत नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने बताया कि इन दिनों वह अपने एक अपकमिंग प्रोज्कट के लिए शेरों के साथ काम करने की ट्रेनिंग ले रहे हैं और इसी ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने रॉजर और रॉकी नाम के शेरों के साथ समय बिताया। अभिनेता ने जो वीडियो-तस्वीरें पोस्ट की हैं, उनमें से एक में एक शेर को उन पर हमला करते देखा जा सकता है। ये देखते ही फैंस ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताना शुरू कर दिया।

मैं सुरक्षित हूं- किरण राज

किरण राज का पोस्ट देखकर जैसे ही फैंस ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करना शुरू किया, अभिनेता ने खुद आगे आकर स्पष्ट किया कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। फैंस की चिंता को देखते हुए उन्होंने कमेंट में लिखा- ‘अगर मैं ये पोस्ट करने के लायक हूं तो चिंता की कोई बात नहीं है दोस्तों। मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं।’ वहीं एक वीडियो शेयर करते हुए किरण राज ने कहा – ‘हाल ही में मैंने एक वीडियो पोस्ट किया था। मैं इन दिनों रॉकी और रॉजर नाम के दो शेरों के साथ ट्रेनिंग ले रहा हूं, उनके साथ दोस्ती बढ़ाने की कोशिश कर रहा हैं। मैं साफ करना चाहता हूं कि मैं ठी हूं और पूरी तरह सुरक्षित हूं। माहौल पूरी तरह सुरक्षित है, इसलिए घबराने की कोई बात नहीं है। मेरी उनके साथ थोड़ी बॉन्डिंग भी हो गई है। एक बार फिर बहुत-बहुत धन्यवाद।’

किरण राज के बारे में

बता दें, किरण राज कन्नड़ मनोरंजन जगत का जाना-माना नाम हैं। वह कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री के सबसे अधिक कमाई करने वाले अभिनेताओं में गिने जाते हैं। उन्हें लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘कन्नड़थी’ के लिए जाना जाता है, जिसमें उन्होंने हर्ष कुमार की मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह ‘लव बाय चांस’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे हिंदी टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
23.9 ° C
23.9 °
23.9 °
74 %
1.8kmh
0 %
Wed
33 °
Thu
34 °
Fri
32 °
Sat
33 °
Sun
35 °

Most Popular