33 C
New Delhi
Sunday, September 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़Sangwari Guruji Recruitment: CG में निकली संगवारी गुरुजी की बंपर भर्ती, ऐसे...

Sangwari Guruji Recruitment: CG में निकली संगवारी गुरुजी की बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन; देखें पूरी डिटेल

Sangwari Guruji Recruitment: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों में चिन्हांकित शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ‘संगवारी गुरूजी’ की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 17 अगस्त तक अपना आवेदन संबंधित विद्यालय में जमा कर सकते हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि चिन्हांकित विद्यालयों में अध्यापन कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने ‘संगवारी गुरूजी’ के रूप में शिक्षकीय व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। इस व्यवस्था के तहत निर्धारित शैक्षणिक अर्हता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपना आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ 17 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे तक संबंधित विद्यालय में जमा करना होगा। निर्धारित तिथि और समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी
‘संगवारी गुरूजी’ के लिए निर्धारित शैक्षणिक अर्हता, नियम, शर्तें एवं आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी बालोद जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट https://balod.gov.in/ पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
few clouds
33 ° C
33 °
32.1 °
66 %
5.1kmh
18 %
Sun
35 °
Mon
34 °
Tue
34 °
Wed
37 °
Thu
37 °

Most Popular