23.9 C
New Delhi
Monday, October 12, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर में भीषण सड़क हादसा: 13 की मौत, CM विष्णुदेव साय ने...

रायपुर में भीषण सड़क हादसा: 13 की मौत, CM विष्णुदेव साय ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

Road Accident: रायपुर में एक भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

Road Accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बंगोली गांव के पास रविवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की जान चली गई, जबकि 14 से अधिक लोग घायल हो गए। मृतकों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। हादसा इतना भयावह था कि आसपास के ग्रामीण और राहगीर दहशत में आ गए। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Road Accident: ट्रेलर और ट्रक की आमने-सामने टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा रायपुर-बलौदाबाजार राजमार्ग पर तब हुआ जब एक ट्रेलर और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के समय ट्रक में एक परिवार के सदस्य और उनके परिचित लोग सवार थे, जो एक पारिवारिक समारोह से लौट रहे थे। बंगोली गांव के समीप यह भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

Road Accident: हादसे की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कई घायलों को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया है।

Road Accident: सीएम विष्णुदेव साय ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

इस भीषण हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक जताते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मृत्यु एवं 14 लोग घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है। घायलों के समुचित इलाज हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है। संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए एवं घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के यथाशीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

डिप्टी सीएम ने हादसे पर जताया दुख

उधर, डिप्टी सीएम अरुण साव ने भी इस हादसे को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। सरकार की ओर से घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता मुहैया कराई जा रही है।

पूर्व सीएम ने भी घटना पर जताया शोक

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी घटना पर शोक जताते हुए लिखा, कल देर रात खरोरा के समीप बंगोली गांव में हुई भीषण सड़क दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। इस दुर्घटना में अब तक 17 लोगों के निधन की हृदयविदारक सूचना मिली है। ईश्वर से दिवंगतजनों की आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना करता हूं। शासन-प्रशासन से अनुरोध है कि हताहत परिवारों को समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराएं।

पुलिस ने दोनों वाहनों को किया जब्त

पुलिस और जिला प्रशासन की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों भारी वाहन (ट्रेलर और ट्रक) तेज रफ्तार में थे और रात के अंधेरे में एक-दूसरे को ठीक से नहीं देख सके, जिसके कारण यह टक्कर हुई। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही की जा सकेगी। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और ड्राइवरों की पहचान की जा रही है।

घटना से इलाके में शोक की लहर

इस घटना से पूरे रायपुर और आस-पास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के गांवों में मातम पसरा है और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि भी पहुंच रहे हैं। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में प्रशासन सहयोग कर रहा है।

सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर राज्य में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर अक्सर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग से दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन सख्ती के अभाव में हालात नहीं सुधर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-

Operation Sindoor: पाकिस्तान में भारत का करारा वार, टॉप-5 आतंकी ढेर, मसूद अजहर के नेटवर्क को बड़ा झटका

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
23.9 ° C
23.9 °
23.9 °
68 %
3.9kmh
67 %
Sun
24 °
Mon
31 °
Tue
31 °
Wed
35 °
Thu
35 °

Most Popular