29.3 C
New Delhi
Wednesday, July 22, 2026
Homeछत्तीसगढ़Raigarh Elephant Train Accident: रायगढ़ में दर्दनाक हादसा… मालगाड़ी की चपेट में...

Raigarh Elephant Train Accident: रायगढ़ में दर्दनाक हादसा… मालगाड़ी की चपेट में आई हथिनी की मौत, मौके पर डटा रहा हाथियों का झुंड

Raigarh Elephant Train Accident: रायगढ़ जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत चारमार गांव के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहा एक जंगली हाथी मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए इस हाथी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। वन विभाग और पशु चिकित्सकों की टीम ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।जानकारी के मुताबिक, यह घटना रात करीब 10 बजे की है। मालगाड़ी की टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाथी के एक पैर में गहरी चोट आई और तेजी से खून बहने लगा। हादसे की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा होने लगी।

स्थिति की गंभीरता इसलिए भी अधिक थी क्योंकि घायल हाथी के साथ पांच अन्य हाथियों का दल आसपास ही मौजूद था। इसे देखते हुए वन विभाग ने तत्काल क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया और ग्रामीणों से घटनास्थल और हाथियों के झुंड से दूर रहने की अपील की। हादसे की सूचना मिलते ही रायगढ़ वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) के निर्देश पर उप वन मंडल अधिकारी (एसडीओ) आशुतोष मंडावा और वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रांत सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लेने के बाद घायल हाथी के इलाज के लिए चार पशु चिकित्सकों और वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम को तत्काल वहां बुलाया गया। रात के समय ही ग्रामीणों और वन अमले की संयुक्त निगरानी में राहत एवं उपचार कार्य शुरू कर दिया गया।

वन विभाग की टीम और डॉक्टरों ने हाथी को बचाने के लिए कड़ा संघर्ष किया, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। गंभीर अंदरूनी व बाहरी चोटों के चलते हाथी ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। घरघोड़ा के फॉरेस्ट एसडीओ आशुतोष मंडावा ने हाथी की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। फिलहाल, वन विभाग की टीम मृत हाथी के शव के परीक्षण और आगे की विभागीय कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, इलाके में 5 अन्य हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और वनकर्मी लगातार उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।Raigarh Elephant Train Accident: रायगढ़ जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत चारमार गांव के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहा एक जंगली हाथी मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए इस हाथी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। वन विभाग और पशु चिकित्सकों की टीम ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।जानकारी के मुताबिक, यह घटना रात करीब 10 बजे की है। मालगाड़ी की टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाथी के एक पैर में गहरी चोट आई और तेजी से खून बहने लगा। हादसे की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा होने लगी।

स्थिति की गंभीरता इसलिए भी अधिक थी क्योंकि घायल हाथी के साथ पांच अन्य हाथियों का दल आसपास ही मौजूद था। इसे देखते हुए वन विभाग ने तत्काल क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया और ग्रामीणों से घटनास्थल और हाथियों के झुंड से दूर रहने की अपील की। हादसे की सूचना मिलते ही रायगढ़ वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) के निर्देश पर उप वन मंडल अधिकारी (एसडीओ) आशुतोष मंडावा और वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रांत सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लेने के बाद घायल हाथी के इलाज के लिए चार पशु चिकित्सकों और वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम को तत्काल वहां बुलाया गया। रात के समय ही ग्रामीणों और वन अमले की संयुक्त निगरानी में राहत एवं उपचार कार्य शुरू कर दिया गया।

वन विभाग की टीम और डॉक्टरों ने हाथी को बचाने के लिए कड़ा संघर्ष किया, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। गंभीर अंदरूनी व बाहरी चोटों के चलते हाथी ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। घरघोड़ा के फॉरेस्ट एसडीओ आशुतोष मंडावा ने हाथी की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। फिलहाल, वन विभाग की टीम मृत हाथी के शव के परीक्षण और आगे की विभागीय कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, इलाके में 5 अन्य हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और वनकर्मी लगातार उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29.3 ° C
29.3 °
29.3 °
73 %
4.3kmh
100 %
Tue
29 °
Wed
34 °
Thu
34 °
Fri
36 °
Sat
36 °

Most Popular