25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़Naxalism in Chhattisgarh : विष्णुदेव साई सरकार एक्शन में, पिछले 4 महीनों...

Naxalism in Chhattisgarh : विष्णुदेव साई सरकार एक्शन में, पिछले 4 महीनों में 80 नक्सलियों का सफाया

Naxalism in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साई सरकार का गठन होने के बाद पिछले 4 महीनों में 80 नक्सलियों का सफाया किया है। इस दौरा उग्रवाद की वजह से नागरिकों की मौत में कमी आई है।

Naxalism in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बीते साल दिसंबर में विष्णु देव साय सरकार के गठन के बाद जनता के हित में कई अहम फैसले लिए गए है। प्रदेश में साय सरकार के गठन के बाद से सक्रिय अभियान चलाए गए हैं। पिछले चार महीनों में 80 नक्सलियों को मार गिराया है। अधिकारियों के अनुसार इस समय अवधि के दौरान करीब 125 से ज्यादा नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 150 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया है। बता दें कि दो दिन पहले सुरक्षा बलों के साथ भीषण मुठभेड़ में 29 नक्सली को ढेर कर दिया था।

उग्रवाद से संबंधित हिंसा में 52 फीसदी की गिरावट

केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 2004-14 की तुलना में 2014-23 में देश में वामपंथी उग्रवाद से संबंधित हिंसा में 52 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसके साथ ही मौतों की संख्या 69 फीसदी यानी 6,035 से 1,868 हो गई है।

नागरिकों की मौत में कमी

रिपोर्ट के अनुसार, वामपंथी उग्रवाद की वजह से सुरक्षाकर्मियों की मौत की संख्या 2004-14 में 1,750 से 72 प्रतिशत कमी दर्ज की गई। 2014-23 के दौरान मृतकों की संख्या 485 हो गई है। नागरिक मौतों की संख्या 68 प्रतिशत घटकर 4,285 से 1,383 दर्ज की गई।

अमित शाह के निर्देश के बाद अभियान शुरू

नक्सल प्रभावित राज्यों में सुरक्षा स्थिति की विस्तृत समीक्षा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ सक्रिय रूप से अभियान चलाने का निर्देश दिए थे। अमित शाह के निर्देश पर एक हाई पॉवर कमेटी का गठन किया गया। इसके सदस्यों में पुलिस महानिदेशक, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और खुफिया ब्यूरो के महानिदेशक, माओवाद विरोधी ग्रिड के अधिकारी और अन्य शामिल थे।

बड़ी मात्रा में हथियार जब्त

आपको बता दें कि मंगलवार को प्रदेश के कांकेर जिले में सुरक्षाकर्मियों ने राज्य में अब तक की सबसे बड़ी मुठभेड़ में सीनियर सदस्यों सहित 29 नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया। भीषण गोलीबारी में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए, जिसके कारण बड़ी मात्रा में हथियार भी जब्त किए गए। एनकाउंटर वाली जगह से सुरक्षाबलों ने 7 एके सीरीज राइफल और 3 लाइट मशीन गन जब्त हुई है।

सीएम साय ने बताया ऐतिहासिक सफलता

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांकेर के जंगल में हुई मुठभेड़ को ऐतिहासिक सफलता करार दिया। सीएम साय ने कहा कि यह अब तक की सबसे बड़ी सफलता है। इसके लिए उन्होंने जवानों को बधाई दी है। छत्तीसगढ़ के इतिहास में सबसे बड़ी सफलता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
25.1 ° C
25.1 °
25.1 °
53 %
2.1kmh
4 %
Tue
26 °
Wed
35 °
Thu
36 °
Fri
35 °
Sat
35 °

Most Popular