13 C
New Delhi
Tuesday, November 17, 2026
Homeज्योतिषVastu tips for Sleep: वास्तु के अनुसार सोते समय इस दिशा में...

Vastu tips for Sleep: वास्तु के अनुसार सोते समय इस दिशा में होने चाहिए पैर, नहीं तो जीवन में आ सकती हैं परेशानियां

Vastu tips for Sleep: वास्तुशास्त्र के अनुसार सोने की सही दिशा और जगह चुनना सुख, शांति और समृद्धि में मदद कर सकता है। वास्तु शास्त्र के माध्यम से सोने का सही तरीका और स्थान चुनने से आप अपने जीवन को सुखद और समृद्ध बना सकते हैं।

Vastu tips for Sleep: हमारी दिनचर्या में सोना अनिवार्य है। ठीक नींद एक व्यक्ति के अच्छे स्वास्थ्य का भी संकेत है। वास्तु शास्त्र ,एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है और इसका लक्ष्य मनुष्य के आस-पास के वातावरण में शांति, संतुलन और समृद्धि को बढ़ावा देना है।वास्तुशास्त्र में समय और स्थान को महत्व दिया जाता है |

सोने का वास्तुशास्त्र में महत्वपूर्ण स्थान है। वास्तुशास्त्र के अनुसार सोने की सही दिशा और जगह चुनना सुख, शांति और समृद्धि में मदद कर सकता है। वास्तु शास्त्र के माध्यम से सोने का सही तरीका और स्थान चुनने से आप अपने जीवन को सुखद और समृद्ध बना सकते हैं। वास्तु शास्त्र में सोते समय व्यक्ति के सिर और पैर किस दिशा में होना चाहिए इसकी जानकारी भी दी गयी है। आइए जानते है इन नियमों के बारे में।

इस दिशा में सोने से बचें:

वास्तुशास्त्र कहता है कि सोते समय अपने पैर पूर्व दिशा में कभी नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार इस दिशा में देवताओं का निवास होता है, इसलिए इस दिशा में पैर करके सोना शास्त्रों के अनुसार भी गलत माना जाता हैं।

इस दिशा पर विशेष ध्यान दें:

हिन्दू धर्म ग्रंथो के अनुसार दक्षिण दिशा यमराज की दिशा मानी जाती है| इसलिए वास्तु शस्त्र में इस दिशा कभी भी इस दिशा में पैर करके सोना नहीं चाहिए। ऐसा करने से यमराज को गुस्सा आ सकता है। ज्योतिषियों का कहना है कि इस दिशा में पैर करके सोने से व्यक्ति को मंगल दोष का सामना भी करना पड़ सकता है।

सोने की सही दिशा:

वास्तु शस्त्र के अनुसार पैरों को पश्चिम की ओर करके सोना सबसे उत्तम माना जाता है| सूर्य पूर्व दिशा से उगता है , इसलिए जब आपके पैर पश्चिम दिशा में तथा सिर पूर्व दिशा में होता है तो सूर्य के कारण आपके ज्ञान में वृद्धि होती हैं| वास्तु शास्त्र में उत्तर की ओर पैर करके सोना भी फायदेमंद माना गया है।

स्वच्छ और शुद्ध वातावरण:

एक अच्छी और अधिक गहरी नींद के लिए हमेशा पैर की दिशा को सोते समय एक साफ, स्वच्छ जगह पर रखें। यदि आप अपने जीवन को खुशहाल और संपन्न बनाना चाहते है तो इन वास्तु नियमों का पालन करते हुए पैरों को सोते समय सही दिशा में रखें ।

इन बातों का भी रखें ध्यान:

वास्तु शास्त्र के मुताबिक सोते समय कुछ और बातों का भी ध्यान रखना आवश्यक होता है | जैसे की जिस बेड पर आप सो रहे हैं वो कहीं से टूटा हुआ नहीं होना चाहिए। वास्तु शास्त्र में कुर्सी या सोफे पर सोना सही नहीं माना जाता है| इसके अलावा सोने के लिए इस्तेमाल होने वाले बेड पर भोजन करना भी अशुभ माना गया है।

बेडरूम में आईना:

वास्तुशास्त्र कहता है कि सोने वाले कमरे, यानी बेडरूम में आईना रखना शुभ नहीं होता है| बेडरूम में दक्षिण-पश्चिमी दिशा में आईना होने से पति-पत्नी के आपसी संबंध बिगड़ने लगते हैं| ऐसा भी कहा जाता है कि बेडरूम में आईना होने से उस कमरे में रहने वाले लोगों का एक-दूसरे से व्यवहार अच्छा नहीं रह पाता फिर भी, अगर बेडरूम में आईना रखना बहुत जरूरी है, तो इसे ढककर या कवर करके रखें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सोते समय आईने में आपके पैर या शरीर का कोई भी हिस्सा नहीं दिखाना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारियाँ सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। विभिन्न माध्यमों से एकत्रित करके ये जानकारियाँ आप तक पहुँचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज़ सूचना पहुँचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज़ सूचना समझकर ही लें। किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि का होना संयोग मात्र है। Bynewsindia. com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
13 ° C
16.1 °
13 °
88 %
2.6kmh
0 %
Tue
26 °
Wed
26 °
Thu
28 °
Fri
28 °
Sat
28 °

Most Popular