30.1 C
New Delhi
Tuesday, May 19, 2026
Homeछत्तीसगढ़Naxal Attack : बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, 12 माओवादी...

Naxal Attack : बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, 12 माओवादी ढेर, बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

Naxal Attack : छत्तीसगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि बीजापुर जिले में मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए हैं।

Naxal Attack : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का सफाया करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने अभियान चला रखा है। प्रदेश के ​बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है। बीजापुर जिले के पिड़िया इलाके में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया। इस दौरान सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा की DRG व कोबरा फोर्स की 210 बटालियन के जवान नक्सलियों से मोर्चा खोल रखा है। ताजा अपडेट के अनुसार अब तक मुठभेड़ में 12 माओवादी को मार गिराया है। हालांकि अभी गोलीबारी जारी है। लगातार मिल रही सफलता से सुरक्षाबलों के जवानों का मनोबल आसमान पर है। वहीं, बीते कुछ दिनों से नक्सलियों को लगातार नुकसान हो रहा है।

अब तक 12 माओवादी ढेर

बताया जा रहा है कि सुबह से लेकर अबतक कई बार नक्सलियों और जवानों की मुठभेड़ हो चुकी है। इस दौरान 12 नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार शाम पांच बजे तक मुठभेड़ जारी थी। ऐसे में मुठभेड़ से जुड़ी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

नक्सल विरोधी अभियान के दौरान शुरू हुई गोलीबारी

गोलीबारी की यह घटना तब हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम पिडिया गांव के पास जंगल में नक्सल विरोधी अभियान पर थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह क्षेत्र गंगालूर पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत आता है।

बढ़ सकती मृतकों की संख्या

छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारी के अनुसार मुठभेड़ स्थल से अब तक 12 नक्सलियों के शव बरामद किये गये हैं। बताया जा रहा है कि इनकी मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षाकर्मियों के सुरक्षित होने की खबर है। उन्होंने कहा कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

पहले भी कई नक्सलियों को मार गिराया

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ महीनों में नक्सलियों की धरपकड़ काफी बढ़ गई है। जबकि मुठभेड़ों में कई लोग मारे गए हैं, बड़ी संख्या में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के पुनर्वास कार्यक्रमों से प्रेरित होकर आत्मसमर्पण कर दिया है। इससे पहले 16 अप्रैल को राज्य के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार गिराया था। वहीं नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को मार गिराते हुए बड़ी सफलता हासिल की थी। इससे पहले बीजापुर में ही 6 और 13 नक्सलियों को मारा जा चुका है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
30.1 ° C
30.1 °
30.1 °
30 %
0kmh
0 %
Tue
45 °
Wed
45 °
Thu
44 °
Fri
44 °
Sat
45 °

Most Popular