34.2 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
Homeछत्तीसगढ़Krishak Unnati Yojana: विष्णु देव सरकार महिलाओं के बाद अब किसानों...

Krishak Unnati Yojana: विष्णु देव सरकार महिलाओं के बाद अब किसानों के खाते में भेजेगी 13 हजार करोड़, जानिए क्या है कृषक उन्नति योजना

Krishak Unnati Yojana : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय की सरकार किसानों को बड़ी सौगात देने है। सरकार कृषक उन्नति योजना के तहत 24.72 लाख किसानों के खाते में पैसे भेजने जा रही है।

Krishak Unnati Yojana : लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान के साथ ही आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके बाद कोई भी सरकार किसी भी प्रकार की नई योजना शुरू नहीं कर सकती है। आचार संहिता लगने से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक बार फिर बड़ा दांव चला है। साय सरकार महिलाओं के बाद अब किसानों को साधने जा रही है। महतारी वंदन योजना के बाद अब कृषक उन्नति योजना के जरिए किसानों की सबसे बड़ी गारंटी पूरी होने जा रही है। महिलाओं के बाद अब किसानों को भी सरकारी योजनाओं का फायदा मिलेगा।  इस योजना का फायदा 24.72 लाख किसानों को फायदा होगा।

किसानों की सबसे बड़ी गारंटी पूरी

लोकसभा चुनाव से पहले किसानों की सबसे बड़ी गारंटी पूरी होने वाली है। इसमें किसानों को 3,100 रुपए प्रति क्विंटल का वादा पूरा होने जा रहा है। राज्य स्थापना के बाद से अब तक किसानों को धान खरीदी की एवज में प्रति क्विंटल के मान से सबसे ज्यादा राशि मिलने वाली है। एक हफ्ते के अंदर डीबीटी के जरिए 13,975 करोड़ रुपए की राशि महिलाओं और किसानों को जारी की गई है।

3 हजार 716 करोड़ का किया भुगतान

प्रदेश की बीजेपी सरकार ने किसानों से किए वायदे के अनुसार, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी करने के साथ ही दो साल धान के बकाया बोनस की राशि तीन हजार 716 करोड़ का भुगतान भी किया है। साय सरकार ने कृषि के बजट में 33 प्रतिशत की वृद्धि भी की है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव के पहले महिलाओं और किसानों की बड़ी गारंटियों के पूरा होने का फायदा भाजपा प्रत्याशियों को मिल सकता है।

जानिए क्या है कृषक उन्नति योजना

छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को धान का दाम प्रति क्विंटल 3100 रुपए देने जा रहा है। किसानों को 2183 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से समर्थन मूल्य का भुगतान पहले किया जा चुका है। अब बीजेपी सरकार कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति क्विंटल पर 917 रुपए का भुगतान करने जा रही है। राशि सीधे किसानों के खाते में पैसे डाली जाएगी। इस तरह से प्रदेश के अन्नदाताओं को धान का दाम प्रति क्विंटल 3100 रुपए हो गए है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
34.2 ° C
34.2 °
34.2 °
11 %
3.3kmh
99 %
Sat
35 °
Sun
36 °
Mon
34 °
Tue
34 °
Wed
35 °

Most Popular