37.3 C
New Delhi
Sunday, July 19, 2026
Homeछत्तीसगढ़DA Hike: आचार संहिता से पहले साय सरकार का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों...

DA Hike: आचार संहिता से पहले साय सरकार का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों का DA 4% बढ़ा

DA Hike: विष्णु देव साय सरकार ने होली से पहले बिजली विभाग के कर्मचारियों को बंपर तोहफा दिया है। कर्मचारियों को अब केंद्र के समान 50 फीसदी डीए दिया जाएगा।

DA Hike: लोकसभा चुनाव की 2024 की तारीखों को ऐलान होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम साय ने 15 मार्च को पांच अहम फैसले किए है। प्रदेश की बीजेपी सरकार ने कर्मचारियों का डीए चार प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की है। इससे पेंशनरों को भी फायदा मिलेगा। इतना ही कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के एरियर्स की अंतिम किश्त की राशि भी दी जाएगी। सबसे खास बात कर्मचारियों के समस्याओं के समाधान के लिए भी समिति का गठन किया गया है। राज्य सरकार ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। होली का त्योहार नजदीक होने से ये खुशी दोगुनी हो गई है।

पत्रकारों को भी दी बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ ने पत्रकारों को भी बड़ी राहत दी है। पत्रकारों के खिलाफ किए गए कथित झूठे मुकदमों और उन्हें उत्पीड़न के मामलों में न्याय दिलाने के लिए गृह सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया जाएगा।

बिजली कर्मचारियों का बढ़ा 50 फीसदी महंगाई भत्ता

बीजेपी सरकार ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज में कार्यरत नियमित अधिकारियों और कर्मचारियों सहित कार्यभारित कर्मचारियों का डीए बढ़ाया है। एक जनवरी 2024 से बढ़ा हुआ डीए लागू होगा। स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने इसका आदेश जारी किया।

एरियर राशि का भुगतान रिटायरमेंट तक

चुनाव से पहले साय सरकार ने कर्मचारियों को लुभाने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ा है। छत्तीसगढ़ पावर कंपनी के अधिकारी कर्मचारी जो मार्च 2024 में रिटायर हो रहे हैं। उनको भी महंगाई भत्ते की एरियर राशि का भुगतान रिटायरमेंट तक पूरा किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को 50 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
37.3 ° C
37.3 °
37.3 °
34 %
3.3kmh
91 %
Sat
37 °
Sun
39 °
Mon
37 °
Tue
30 °
Wed
34 °

Most Popular