22.8 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
Homeछत्तीसगढ़Corona Update: छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, 24 घंटे में मिले...

Corona Update: छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, 24 घंटे में मिले इतने केस, स्वाइन फ्लू से महिला की मौत

Corona Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से कोरोना वायरस का कहर देखने को मिला रहा है। प्रदेश में 24 घंटे में 20 नए केस सामने आए हैं।

Corona Update: कोरोना वायरस का कहर अभी तक खत्म नहीं हुआ है। देशभर में कई राज्‍यों कोरोना वायरस के मामले देखे जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे है। पिछले 24 घंटे में 20 लोग कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। इसमें सबसे ज्यादा केस सक्ती जिले में मिले हैंं। जबकि दुर्ग और जांजगीर चांपा में 4-4 नए मरीज केस दर्ज किए गए है। प्रदेश से स्वाइन फ्लू से एक मरीज की जान चली गई। इसकी वजह से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था।

एक्टिव केस बढ़कर हुए 94

राज्‍य में बीते 24 घंटों में 20 नए मामले दर्ज किए गए है। इसके साथ राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 94 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में कुल 23 मरीज डिस्चार्ज हुए है। सबसे ज्यादा मामला दुर्ग जिले में सामने आए है। दुर्ग से 6, रायगढ़ 2, रायपुर, राजनांदगांव, जांजगीर चांपा और बस्तर में 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। बाकी जिले में कोई नया मरीज नहीं मिला है।

दुर्ग में कोविड मरीज की मौत

बीते दिन प्रदेश के दुर्ग में कोविड पॅाजिटिव होने की वजह से एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया था। 42 दिनों के भीतर जिले में कोरोना से दूसरी मौत हुई थी। भिलाई के छावनी निवासी 44 वर्षीय की रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके पहले भी दुर्ग में कोरोना के दौरान मौत हो गई थी।

स्वाइन फ्लू से महिला की मौत

देश से स्वाइन फ्लू से एक मरीज की जान चली गई। स्वाइन फ्लू से मरने वाली महिला की पहचान 65 वर्षीय सेंदरी के रूप में हुई है। वह रिवर व्यू काॅलोनी में रहती थी। स्वाइन फ्लू से मौत के बात स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है, बिलासपुर में अलर्ट भी जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
22.8 ° C
22.8 °
22.8 °
26 %
1.5kmh
0 %
Mon
22 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
36 °

Most Popular