23 C
New Delhi
Sunday, November 22, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG Weather: दिवाली पर बरसेंगे बादल या खिलेगी धूप? मौसम विभाग का...

CG Weather: दिवाली पर बरसेंगे बादल या खिलेगी धूप? मौसम विभाग का नया अपडेट, जानें कैसा रहेगा मौसम

रायपुर : धनतेरस और दीपावली की तैयारियों में जुटे छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए मौसम को लेकर राहत भरी खबर है। त्योहारों के दौरान प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। बीते दिनों चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ के प्रभाव से कई इलाकों में हुई बेमौसम बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बादल छंटने के साथ ही प्रदेश में शुष्क मौसम की स्थिति बनने लगी है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 5 नवंबर से छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां थम जाएंगी। मौसम विभाग ने भी धनतेरस और दीपावली के दौरान प्रदेश के किसी भी जिले के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। ऐसे में त्योहारों के दौरान मौसम अनुकूल रहने की उम्मीद है।

रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में अगले 24 घंटे के दौरान आसमान में हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आसमान में बादल रहने के बावजूद मौसम विभाग ने बारिश की संभावना से इनकार किया है।

अब बढ़ेगी ठंड की ठिठुरन

तापमान को लेकर मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दो दिनों तक प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रहेगा। इसके बाद रात के पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इससे सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होने लगेगी। आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ने के संकेत हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
23 ° C
23 °
22.1 °
73 %
2.1kmh
0 %
Sun
23 °
Mon
27 °
Tue
28 °
Wed
27 °
Thu
27 °

Most Popular