23.1 C
New Delhi
Saturday, October 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल, 24 IPS अधिकारियों...

CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल, 24 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर; कई जिलों के SP बदले

CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वहीं रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में पदस्थ पुलिस उपायुक्त (DCP) स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।  जारी आदेश के अनुसार, आईपीएस उमेश गुप्ता को बीजापुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं आईपीएस मयंक गुर्जर को सुकमा और आईपीएस संदीप पटेल को नारायणपुर जिले की कमान सौंपी गई है।

इसके अलावा बलौदाबाजार, बेमेतरा, सूरजपुर सहित कई जिलों में भी पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया गया है। रायपुर कमिश्नरेट में पदस्थ डीसीपी स्तर के अधिकारियों के दायित्वों में भी बदलाव किया गया है। राज्य सरकार का यह प्रशासनिक निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा। संबंधित अधिकारियों को अपने नए पदस्थापना स्थल पर जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

news description image 1783698893
news description image 1783698903
RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
23.1 ° C
23.1 °
23.1 °
54 %
3.3kmh
41 %
Sat
24 °
Sun
31 °
Mon
34 °
Tue
33 °
Wed
33 °

Most Popular