25 C
New Delhi
Friday, October 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG Crime: ATM मशीन उखाड़कर ले जाने की कोशिश नाकाम, कैश नहीं...

CG Crime: ATM मशीन उखाड़कर ले जाने की कोशिश नाकाम, कैश नहीं निकाल सके चोर, CCTV फुटेज से तलाश में जुटी पुलिस

CG Crime: बस्तर जिले में एटीएम चोरी के प्रयास का बड़ा मामला सामने आया है. रविवार रात पूरी तैयारी के साथ पहुंचे बदमाशों ने नगर बाजार स्थित एटीएम मशीन को उखाड़कर कर पैसे लूटना का प्रयास किया. हालांकि वह कैश निकालने में सफल नहीं हो सके. वारदात के बाद आरोपी कैश बॉक्स को सड़क पर गी छोड़कर मौके से फरार हो गए। मामला नगर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, बदमाश पहले एटीएम तक पहुंचे और मशीन को उखाड़ दिया. इसके बाद उन्होंने कैश बॉक्स से रकम निकालने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे. जब काफी कोशिशों के बाद भी कैश नहीं निकाल पाए, तो कैश बॉक्स को वहीं सड़क पर छोड़कर फरार हो गए.

सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध

घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर की. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाले में जुटी हुई है. वहीं लोगों से पूछताछ की जा रही है. सीसीटीवी में कैद हुए संधिग्धों की पहचान और तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं. फिलहाल घटना में कितने लोग सामिल थे, यह सामने नहीं आया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25 ° C
25 °
25 °
70 %
1.5kmh
0 %
Fri
32 °
Sat
33 °
Sun
33 °
Mon
35 °
Tue
34 °

Most Popular