32 C
New Delhi
Tuesday, July 28, 2026
Homeछत्तीसगढ़Board Exam Paper Leak: 12वीं हिंदी पेपर की नई तारीख घोषित, 10 अप्रैल...

Board Exam Paper Leak: 12वीं हिंदी पेपर की नई तारीख घोषित, 10 अप्रैल को परीक्षा; रिजल्ट जारी होने में लग सकता है समय

Board Exam Paper Leak: माध्यमिक शिक्षा मंडल 12वीं बोर्ड परीक्षा के लीक हुए हिंदी प्रश्न पत्र ने सिर्फ परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े नहीं किए हैं, बल्कि अकादमिक कैलेंडर को भी पटरी से उतार दिया है। पहले जहां मई के पहले सप्ताह तक परिणाम जारी होने की उम्मीद थी, वहीं अब यह समयसीमा खिसकती नजर आ रही है। मंडल द्वारा दोबारा 10 अप्रैल को हिंदी की परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है, लेकिन इस फैसले ने लाखों परीक्षार्थियों को नई दुविधा में डाल दिया है।

विद्यार्थियों को ज्यादा नुकसान

इसका सबसे ज्यादा नुकसान विद्यार्थियों को झेलना पड़ेगा। हिंदी विषय की दोबारा परीक्षा होने से परीक्षा के रिजलट भी देरी से आएंगे। जहां पहले रिजल्ट 10 मई के आसपास जारी होता था। अब इसके जून में आने की संभावना है। इसका असर खासकर उन पर ज्यादा पड़ेगा जो मेडिकल, इंजीनियरिंग और एमबीए जैसे कोर्सों में प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं।

पेपर शेयर करने वालों से हो रही पूछताछ

पुलिस प्रदेश के अलग-अलग जिलों के विद्यार्थियों से पूछताछ कर रही है। इसमें रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ जैसे जिले शामिल हैं। इस दौरान उनके मोबाइल की जांच की गई और बयान लेने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है। लेकिन पुलिस अब तक टेलीग्राम ग्रुप में प्रश्नपत्र फारवर्ड करने वाले तक नहीं पहुंच पाई है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
32 ° C
32 °
32 °
60 %
4.5kmh
100 %
Tue
38 °
Wed
39 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °

Most Popular