21.4 C
New Delhi
Sunday, November 8, 2026
Homeछत्तीसगढ़Balod Accident: बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर...

Balod Accident: बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में 7 लोगों की मौत

Balod Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा मार्ग पर रविवार आज सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक और व्यक्ति की मौत हो गई।

Balod Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा मार्ग पर रविवार आज सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद अब मृतकों की संख्या 7 तक पहुंच गई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर 6 लोग मृत पाए गए थे, जबकि एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर पुलिस और बचाव दल ने तुरंत पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि हादसे के कारणों का पता चल सके। एएसपी अशोक जोशी ने बताया कि हादसे के घायल सभी लोगों को इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

कार के उड़ गए परखच्चे

यह हादसा बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक है। जानकारी के अनुसार, एक ट्रक ने एसयूवी को जोरदार टक्कर मारी, जिसके कारण एसयूवी के परखच्चे उड़ गए। यह दुर्घटना डोंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा मार्ग पर चौरापावड़ के पास हुई। इस हादसे में मृतकों में एक बच्चा, 2 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं, जो घटनास्थल पर ही अपनी जान गंवा बैठे।

कार में सवार थे 13 लोग

यह हादसा भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा मार्ग पर आज सुबह हुआ है। बताया गया कि 7 सीटर जायलो कार में 13 लोग सवार थे। जिले के डौंडी थाना क्षेत्रान्तर्गत चोरहापड़ाव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को ठोकर मार दी। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए राजनांदगांव अस्पताल रेफर किया गया।

घायलों को तुरंत अस्पताल में करवाया भर्ती

हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और चिकित्सा सेवाओं ने त्वरित प्रतिक्रिया दी। एंबुलेंस द्वारा घायलों को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया, क्योंकि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सभी मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है।

नामकरण संस्कार से लौट रहा था परिवार

यह हादसा और भी दर्दनाक बन जाता है, क्योंकि कार में सवार लोग एक खुशी के मौके, नामकरण संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया गया है कि यह हादसा डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापड़ाव के पास हुआ, जब कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी। कार दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर की ओर जा रही थी, और ट्रक ने इसे जोरदार टक्कर दी, जिससे यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें-

Road Accident: अरवल में शादी की खुशियां मातम में बदली, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
21.4 ° C
21.4 °
21.4 °
47 %
3.3kmh
0 %
Sun
21 °
Mon
29 °
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
32 °

Most Popular