23.9 C
New Delhi
Wednesday, October 14, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में सीमांकन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन जरूरी, ई-कोर्ट का मॉड्यूल...

छत्तीसगढ़ में सीमांकन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन जरूरी, ई-कोर्ट का मॉड्यूल हुआ लाइव; सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में जमीन के सीमांकन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया अब ऑनलाइन की जा रही है। ई-कोर्ट के तहत सीमांकन आवेदन के लिए तैयार किए गए ऑनलाइन मॉड्यूल को लाइव कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था को लेकर आयुक्त भू-अभिलेख कार्यालय, नवा रायपुर की ओर से प्रदेश के सभी कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

आयुक्त भू-अभिलेख छत्तीसगढ़ की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि सीमांकन के लिए आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन करने के संबंध में पहले ही आवश्यक निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसी व्यवस्था के तहत ऑनलाइन मॉड्यूल के संचालन और विभिन्न स्तरों पर की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी के लिए संबंधित यूजर मैनुअल भी उपलब्ध कराया गया है।

सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे यूजर मैनुअल का अवलोकन कर संबंधित राजस्व न्यायालयों, तहसीलदारों और राजस्व निरीक्षकों को नई व्यवस्था के बारे में आवश्यक जानकारी दें। इसके साथ ही अधिकारियों को ऑनलाइन प्रणाली के अनुरूप सीमांकन से जुड़ी पूरी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सीमांकन से संबंधित आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संचालित होगी। इसके लिए संबंधित राजस्व अधिकारियों को ई-कोर्ट मॉड्यूल के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
23.9 ° C
23.9 °
23.9 °
74 %
1.8kmh
0 %
Wed
33 °
Thu
34 °
Fri
32 °
Sat
33 °
Sun
35 °

Most Popular