27.1 C
New Delhi
Sunday, April 12, 2026
HomeBlogDelhi Schools gets Bomb Threat: दिल्ली-नोएडा में CBSE एग्जाम के बीच एमिटी...

Delhi Schools gets Bomb Threat: दिल्ली-नोएडा में CBSE एग्जाम के बीच एमिटी स्कूल को मिली बम की धमकी, स्कूल में हड़कंप

Delhi Schools gets Bomb Threat: दिल्ली के द्वारका इलाके के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है.इससे स्कूलों में हड़कंप मच गया, क्योंकि वहां उस दौरान एग्जाम चल रहे थे. बम की धमकी मिलने के बाद पुलिस को जानकारी दी गई और तलाशी अभियान शुरू किया गया. इससे पहले भी कई बार दिल्ली एनसीआर के स्कूलों को बम की धमकी दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. हालांकि अक्सर ये बम की अफवाह निकली है, लेकिन पुलिस अपनी ओर से कोई कोताही नहीं बरतना चाहती. बम की अफवाह के बाद कई बार स्कूलों को खाली करवाना पड़ा है और अभिभावकों को भी अचानक फोन किया गया कि वे बच्चों को अपने घर ले जाएं. इससे हड़बड़ाहट की स्थिति पैदा होती है.

नोएडा के स्कूलों को बम की धमकी

नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. लगभग एक दर्जन से ज्यादा स्कूलों को धमकी भरा मेल भेजा गया है. पुलिस की टीम स्कूलों में मौजूद थी. चेकिंग के साथ तलाशी अभियान छेड़ा गया.CBSE एग्जाम के दौरान ये धमकी दी गई.
जिन प्रतिष्ठानों को धमकी मिली, उसमें पांच रेस्तरां और तीन भोज एवं समारोह स्थल हैं.

9 फरवरी 2026: दिल्ली में एक हफ्ते पहले भी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल (दिल्ली कैंट), कैंब्रिज स्कूल (श्री निवासपुरी), कैंब्रिज स्कूल (NFC), वेदव्यास इंटरनेशनल, वेदांत, वेयकेटेश्वर स्कूल (रोहिणी), सीएम श्री स्कूल (रोहिणी), द इंडियन स्कूल (सादिक नगर), डीटीए स्कूल (INA) और बाल भारती स्कूल (रोहिणी) को धमकी मिली थी. एयरफोर्स स्कूल,सुब्रतो पार्क,  लोधी रोड केआर मंगलम स्कूल और इंडियन स्कूल को धमकी मिली थी.

28 सितंबर 2025 : दिल्ली में स्कूल, एयरपोर्ट समेत 100 से 150 जगहों पर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल भेजा गया था. मेल से मिले धमकी में भेजने वाले ने खुद को आतंकी ग्रुप से बताया है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
27.1 ° C
27.1 °
27.1 °
34 %
1kmh
75 %
Sat
27 °
Sun
36 °
Mon
37 °
Tue
39 °
Wed
40 °

Most Popular