36.6 C
New Delhi
Wednesday, September 23, 2026
HomeBlogCG Crime News: घर में घुसा नकाबपोश चोर, चोरी के बाद महिला...

CG Crime News: घर में घुसा नकाबपोश चोर, चोरी के बाद महिला पर किया हमला; CCTV में कैद हुई वारदात

CG Crime News: धमतरी जिले के भेण्डरी गांव में घर में घुसकर चोरी और महिला को घायल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, अज्ञात आरोपी पहचान छिपाने के लिए रेनकोट और नकाब पहनकर घर में घुसा था। इस दौरान आरोपी ने महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं मगरलोड थाना पुलिस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घायल महिला का उपचार जारी है।

फिलहाल, वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
36.6 ° C
36.6 °
36.6 °
41 %
1.4kmh
0 %
Wed
36 °
Thu
37 °
Fri
36 °
Sat
34 °
Sun
32 °

Most Popular