19 C
New Delhi
Friday, November 6, 2026
HomeबिहारSuicide: पहले पति को किया फोन…, फिर 3 बच्चों के साथ पत्नी...

Suicide: पहले पति को किया फोन…, फिर 3 बच्चों के साथ पत्नी ने लगा ली फांसी

Suicide: बिहार के पूर्णिया जिले के रौटा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दुखद घटना उस समय घटी जब महिला का पति घर से बाहर गया हुआ था। आत्महत्या की इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक तनाव का प्रतीत हो रहा है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले अपने पति को फोन कर घर बुलाया था। जब पति घर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था।

तीन बच्चों को फांसी लगाकर खुद भी फंदे से झूल गई मां

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, यह घटना पूर्णिया जिले के किलपाड़ा गांव की है, जहां एक घर से महिला बबीता देवी और उसके तीन बच्चों के शव बरामद किए गए। अधिकारी ने बताया कि बबीता देवी का पति, रवि कुमार शर्मा, घर से किसी काम के लिए बाहर गया था, तभी बबीता ने अपने तीन बच्चों रिया (8), सूरज (5) और सुजीत (3) के साथ गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस दुखद घटना के बाद जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

पति गया था घर से बाहर

आशंका जताई जा रही है कि बबीता देवी ने पहले अपने तीन बच्चों को फंदे पर लटका दिया और बाद में खुद आत्महत्या की। बताया गया कि बबीता का पति, रवि कुमार शर्मा, जब काम से वापस लौटा, तो उसने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजे पर आवाज देने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला, तो उसने दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

अंदर का नजारा देख पुलिस को दी सूचना

अंदर घुसते ही उसने देखा कि चारों शव फंदे से लटक रहे थे। इस भयानक दृश्य को देखकर उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

अर्द्ध विक्षिप्त बताई जा रही है महिला

रौटा थाना के प्रभारी ज्ञानरंजन ने बताया कि महिला बबीता देवी अर्द्ध विक्षिप्त बताई जा रही है और उसका इलाज भी चल रहा था। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस ने सभी पहलुओं से मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया

शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है, और घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया है, ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि इस दुखद घटना के असल कारणों का पता चल सके।

यह भी पढ़ें:-

Road Accident: अल्मोडा में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 36 लोगों की मौत, CM धामी किया मुआवजे का ऐलान

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
19 ° C
19 °
19 °
27 %
1.7kmh
0 %
Thu
19 °
Fri
30 °
Sat
30 °
Sun
32 °
Mon
31 °

Most Popular