41.1 C
New Delhi
Wednesday, May 20, 2026
HomeबिहारRecruitment 2024: बिहार के यातायात विभाग में बंपर वैकेंसी, 10,332 पदों पर...

Recruitment 2024: बिहार के यातायात विभाग में बंपर वैकेंसी, 10,332 पदों पर होगी भर्तियां

Recruitment 2024: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुश खबरी है। बिहार सरकार ने यातायात विभाग में बंपर भर्ती निकाली है।

Recruitment 2024: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुश खबरी है। बिहार सरकार ने यातायात विभाग में बंपर भर्ती निकाली है। पटना में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए बिहार सरकार ने कुल 10,332 नए पदों की स्वीकृति दे दी है। इसमें 28 जिलों में यातायात थानों के लिए 4,215 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इसके अलावा हाइवे पेट्रोलिंग के लिए 1,560 नए पदों पर तैनात किए जाएंगे। उपरोक्त पदों के लिए नए जवानों की भर्तियां की जाएंगी।

अतिरिक्त यातायात बलों की भर्ती को स्वीकृति

एडीजी यातायात सुधांशु कुमार ने जानकारी दी है कि पटना जिले में 1,807 अतिरिक्त यातायात बलों की भर्ती को स्वीकृति मिल गई है। यह भर्ती बिहार पुलिस अनुसंधान और विकास (बीपीआरएंडडी) के 2015 के मानदंडों के अनुसार की जाएगी।

बीते साल वसूला था 18 करोड़ 75 लाख

एडीजी यातायात कुमार ने बताया कि ट्रैफिक मैनेजमेंट में सुधार के लिए हाल ही में 1,527 हैंड हेल्ड डिवाइस (एचएचडी) का उपयोग शुरू किया गया है। इससे न केवल शिकायतों में कमी आई है बल्कि राजस्व में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि नवंबर 2023 से मैनुअल चालान बंद कर दिए गए हैं, जिससे साक्ष्य आधारित कार्रवाई की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी हो गई है। 2023 में यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगभग 18 करोड़ 75 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया था, जो कि 2024 में 213 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

सभी टोल प्लाजा पर ई-डिटेक्शन पोर्टल की शुरुआत

एडीजी यातायात सुधांशु कुमार ने बताया कि 7 अगस्त 2024 से बिहार के सभी टोल प्लाजा पर ई-डिटेक्शन पोर्टल की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल के माध्यम से 7 से 15 अगस्त 2024 तक यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगभग 9 करोड़ 50 लाख रुपये का चालान किया गया। यह पोर्टल सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने और अनफिट गाड़ियों पर नियंत्रण रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

553 बॉडी वॉर्न कैमरा

एडीजी यातायात सुधांशु कुमार ने बताया कि 553 बॉडी वॉर्न कैमरों की मदद से यातायात पुलिस की कार्रवाई में पारदर्शिता बढ़ाई जा रही है। ये कैमरे पुलिसकर्मियों की वर्दी पर लगे हैं, और कानूनी कार्रवाई के दौरान एक कानूनी ढाल का भी काम करेंगे। इन सुधारों से राज्य की यातायात व्यवस्था में गुणात्मक बदलाव की उम्मीद है और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
41.1 ° C
41.1 °
41.1 °
21 %
4.6kmh
0 %
Wed
45 °
Thu
45 °
Fri
44 °
Sat
45 °
Sun
47 °

Most Popular