18.5 C
New Delhi
Friday, November 6, 2026
Homeबिहारबिहार चुनाव से पहले आशा और ममता कार्यकर्ताओं को तोहफा, नीतीश कुमार...

बिहार चुनाव से पहले आशा और ममता कार्यकर्ताओं को तोहफा, नीतीश कुमार ने मानदेय बढ़ाने का किया ऐलान

Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत आशा कार्यकर्ताओं को अब 1,000 रुपये के स्थान पर 3,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को उन्होंने घोषणा की कि स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने वाली आशा और ममता कार्यकर्ताओं की मानदेय राशि में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की जा रही है। यह निर्णय राज्य की ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में उठाया गया है, जिससे निचले स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को आर्थिक राहत और मानसिक प्रोत्साहन दोनों मिल सके।

Nitish Kumar: ‘एक्स’ पर दी जानकारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर इस फैसले की जानकारी देते हुए लिखा, नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से हम लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में आशा तथा ममता कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Nitish Kumar: 1 हजार की जगह अब मिलेंगे 3 हजार

नीतीश कुमार ने आगे कहा कि उनके अमूल्य योगदान को देखते हुए उनकी प्रोत्साहन राशि में वृद्धि की गई है। नई व्यवस्था के तहत आशा कार्यकर्ताओं को अब 1,000 रुपये के स्थान पर 3,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपये के बदले 600 रुपये की राशि मिलेगी।

Nitish Kumar: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार के हालिया फैसले

बिहार सरकार हाल के दिनों में स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर कई अहम फैसले ले चुकी है। 27 जुलाई को नीतीश कुमार ने बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की घोषणा की थी। यह आयोग सफाई कर्मियों के अधिकारों की रक्षा, उनकी शिकायतों के समाधान और सामाजिक-आर्थिक विकास को सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है।

पत्रकार पेंशन में भी की थी बढ़ोतरी

वहीं, 26 जुलाई को ‘पत्रकार सम्मान पेंशन योजना’ के तहत पात्र पत्रकारों को दी जाने वाली पेंशन राशि को छह हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। यह सुविधा बिहार के 60 वर्ष से अधिक उम्र के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को दी जाएगी।

125 यूनिट बिजली माफ

सरकार की लोककल्याणकारी घोषणाएं यहीं नहीं रुकीं। मुख्यमंत्री ने हाल ही में ऐलान किया था कि राज्य में 1 अगस्त 2025 से 125 यूनिट तक घरेलू बिजली बिल पूरी तरह माफ किया जाएगा। इससे लाखों उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी

इसके अलावा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि को भी 400 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1,100 रुपये किया गया है। इस योजना के अंतर्गत वृद्धजन, विधवा और दिव्यांग लाभार्थियों को अब अधिक सहायता मिलेगी।

अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

नीतीश कुमार के ये फैसले स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि सरकार की प्राथमिकता राज्य के ग्रामीण और कमजोर वर्गों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने की है। खासकर आशा और ममता कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन देकर सरकार ने न केवल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में कदम बढ़ाया है, बल्कि फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं की मेहनत को भी सार्वजनिक रूप से सराहा है। नीतीश सरकार के इन कदमों से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार होगा।

यह भी पढ़ें:-

‘लम्हों ने खता की, सदियों ने सजा पाई’: संसद में गरजे पीएम मोदी, कांग्रेस पर बोला हमला

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
18.5 ° C
18.5 °
18.5 °
26 %
1.3kmh
0 %
Fri
30 °
Sat
30 °
Sun
32 °
Mon
31 °
Tue
28 °

Most Popular