37.4 C
New Delhi
Thursday, July 2, 2026
HomeबिहारCM Nitish Pragati Yatra: नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का आगाज, कई...

CM Nitish Pragati Yatra: नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का आगाज, कई योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

CM Nitish Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी 'प्रगति यात्रा' की शुरुआत पश्चिम चंपारण जिले से की। 'प्रगति यात्रा' के क्रम में उन्होंने गांव का भ्रमण किया और विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

CM Nitish Pragati Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी ‘प्रगति यात्रा’ की शुरुआत पश्चिम चंपारण जिले से की। ‘प्रगति यात्रा’ के क्रम में उन्होंने गांव का भ्रमण किया और विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करते हुए वृक्षारोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि बिहार के विकास और जनता की भलाई के लिए सतत प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करें। इस यात्रा का उद्देश्य राज्य के विकास कार्यों का निरीक्षण करना और जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है।

परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने अपनी यात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण जिले के बगहा दो प्रखंड के सतपुर सहिया पंचायत के थारू टोला घोटवा से की। इस दौरान मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान नीतीश कुमार ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।

प्रगति यात्रा का उद्देश्य

जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को समझना। राज्य में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण और प्रगति का आकलन। पंचायत स्तर पर विकास की संभावनाओं को बढ़ावा देना। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से थारू समुदाय के लोगों से मुलाकात की। उनकी समस्याओं और ज़रूरतों को समझने के लिए समय दिया।

139 करोड़ की विद्युत परियोजना का शुभारंभ

मुख्यमंत्री नीतीश आज सुबह पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा दो प्रखंड के सतपुर सहिया पंचायत अंतर्गत थारू टोला घोटवा पहुंचे। वहां पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री ने जीविका की महिलाओं से भी बातचीत की। यात्रा के दौरान उन्होंने 139 करोड़ रुपये की लागत से बनी विद्युत परियोजना का शुभारंभ किया। बताया जा रहा है कि इस परियोजना से दोन, दियारा और जंगल क्षेत्रों में नियमित और वोल्टेज युक्त बिजली की आपूर्ति होगी।

बगहा में 41 अन्य योजनाओं का शिलान्यास

सीएम नीतीश कुमार ने बगहा अनुमंडल के विकास के लिए 41 अन्य योजनाओं का भी शिलान्यास किया। इस मौके पर घोटवा टोला को अच्छी तरह से सजाया गया। गांव की महिलाओं ने फूल बरसाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। जीविका की महिलाओं द्वारा कई स्टॉल लगाए गए थे, जहां मुख्यमंत्री ने हस्तनिर्मित सामानों का अवलोकन किया।

विद्युत परियोजना के लाभ

बगहा अनुमंडल के ग्रामीण इलाकों में बिजली की समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से 139 करोड़ रुपये की लागत से विद्युत परियोजना का शुभारंभ किया गया है। यह परियोजना इलाके में बिजली आपूर्ति में सुधार और लो वोल्टेज की समस्या को हल करने में मदद करेगी। बगहा अनुमंडल के कई गांवों में बिजली की आपूर्ति सोलर प्लांट पर निर्भर है, जिससे स्थायी और निर्बाध बिजली आपूर्ति में समस्याएं हो रही थीं। सोलर प्लांट आधारित बिजली आपूर्ति के कारण लो वोल्टेज और अनियमित आपूर्ति जैसी समस्याएं आम हैं। यह परियोजना विशेष रूप से दोन, रामनगर, ठकराहा, पिपरासी और दियारावर्ती क्षेत्रों को कवर करेगी। इन इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या का समाधान होगा। निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘प्रगति यात्रा’ का पहला चरण 23 से 28 दिसंबर तक छह जिलों में आयोजित होगा। इस यात्रा का उद्देश्य विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करना, जनता के साथ संवाद स्थापित करना और उनके सुझावों व समस्याओं को समझना है।

23 दिसंबर: पश्चिम चंपारण (शुरुआत स्थल)
बगहा दो प्रखंड के सतपुर सहिया पंचायत के थारू टोला घोटवा में स्थानीय समुदाय से मुलाकात।

24 दिसंबर: पूर्वी चंपारण
यहां विकास कार्यों का निरीक्षण और योजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास होगा।

26 दिसंबर: शिवहर और सीतामढ़ी
इन जिलों में ग्रामीण और शहरी परियोजनाओं की प्रगति का आकलन और स्थानीय जनता से मुलाकात।

27 दिसंबर: मुजफ्फरपुर
यहां नीतीश कुमार विशेष रूप से बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

28 दिसंबर: वैशाली
यात्रा का अंतिम चरण वैशाली जिले में होगा, जहां मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़ें-

CM Yogi ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं: बोले- गरीबों की जमीन कब्जामुक्त कराएं, दबंगों को सबक सिखाएं

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
37.4 ° C
37.4 °
37.4 °
37 %
2.6kmh
29 %
Thu
37 °
Fri
39 °
Sat
42 °
Sun
38 °
Mon
40 °

Most Popular