22.6 C
New Delhi
Friday, February 27, 2026
Homeबिहारसुनहरा अवसर! पुलिस विभाग में 12वीं पास युवाओं के लिए बड़ी भर्ती,...

सुनहरा अवसर! पुलिस विभाग में 12वीं पास युवाओं के लिए बड़ी भर्ती, तुरंत करें आवेदन

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल ऑपरेटर के 993 पदों पर भर्ती जारी की है. अगर आपने 12वीं पास कर ली है और पुलिस में नौकरी का सपना देखते हैं, तो यह आपके लिए बढ़िया मौका हो सकता है. योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू होगी और 31 मार्च तक चलेगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख से पहले आवेदन पूरा कर लें, ताकि किसी प्रकार की समस्या से बचा जा सके.

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है. उम्मीदवार किसी भी स्ट्रीम से 12th होना चाहिए इसके लिए कोई बाध्यता नहीं है .यानी 12वीं पास छात्र-छात्राएं इस भर्ती में भाग ले सकते हैं.

उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए.सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी. आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी.

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा.सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी. इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST/PET) के लिए बुलाया जाएगा. अंत में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और मेरिट सूची के आधार पर अंतिम चयन होगा.

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 वेतनमान के अंतर्गत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा. इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा तय किए गए अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी.

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं. होमपेज पर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें.“Advt. No. 01/2026 – Apply Online for Constable Operator” लिंक चुनें. वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करें.आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
22.6 ° C
22.6 °
22.6 °
21 %
2.2kmh
0 %
Thu
22 °
Fri
31 °
Sat
33 °
Sun
33 °
Mon
34 °

Most Popular