28.9 C
New Delhi
Wednesday, August 12, 2026
Homeज्योतिषVastu Tips: क्या करियर में आ रही हैं परेशानियां? वास्तु के ये...

Vastu Tips: क्या करियर में आ रही हैं परेशानियां? वास्तु के ये 5 टिप्स खोल देंगे तरक्की के रास्ते

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई बार हमारी कुछ गलतियों के कारण हमें करियर में समस्याओं और परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। ऐसे में वास्तु में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनकी सहायता से आप अपने कामों में सफलता हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको करियर में तरक्की भी मिलेगी।

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र बहुत प्राचीन है और आज के दौर में इसका महत्व काफी बढ़ गया है। अब लोग अपने घर और दफ्तर बनवाते वक्त वास्तु का पूरा ध्यान रखते हैं। वास्तु शास्त्र में यह भी बताया कि घर और दफ्तर में कौन सी चीजें किन दिशाओं में रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार, घर में मौजूद हर चीज से ऊर्जा निकलती है। साथ ही सभी दिशाओं की अपनी एक विशेष ऊर्जा होती है।

कई बार दिशा गलत होने पर जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसा माना जाता है कि जीवन में सफलता और तरक्की के लिए मेहनत और कौशल के साथ किस्मत का भी साथ होना जरूरी है। वास्तु शास्त्र में जीवन में आ रही समस्याओं को दूर करने के उपाय भी बताए गए हैं।

करियर की समस्याओं को दूर कर सकते हैं वास्तु टिप्स:

बता दें कि लोग अपने जीवन का ज्यादा समय अपने घर में बिताते हैं। ऐसे में घर और उसके आसपास का वातावरण अच्छा होना जरूरी है क्योंकि इसका काफी हद तक प्रभाव हमारी जीवनशैली को प्रभावित करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई बार हमारी कुछ गलतियों के कारण हमें करियर में समस्याओं और परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। ऐसे में वास्तु में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनकी सहायता से आप अपने कामों में सफलता हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको करियर में तरक्की भी मिलेगी।

  1. वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब भी आप काम करें तो दिशा का ध्यान जरूर रखें। हमेशा काम करते वक्त उत्तर दिशा में बैठना चाहिए। वास्तु कहता है कि उत्तर दिशा में धन के स्वामी कुबेर का वास होता है। ऐसे में उत्तर दिशा में बैठकर काम करने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।
  2. आजकल टेक्नोलॉजी का जमाना है तो लोग लैपटॉप और मोबाइल पर काम करते हैं। वास्तु के अनुसार, किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का इस्तेमाल करते समय उसका चार्जिंग पॉइंट कमरे की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे आपको काम में सफलता मिलेगी।
  3. अगर आप व्यापार करते हैं और उसमें आपको हानि हो रही है तो लाभ पाने के लिए आप अपने बिजनेस प्रोडक्ट को कमरे की उत्तर पश्चिम दिशा में रखें। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से आपको व्यापार में सफलता मिलेगी और धन लाभ भी होगा।
  4. कई बार हमें जीवन में बहुत अहम फैसले लेने पड़ते हैं। ये फैसले ऐसे होते हैं, जो हमारे जीवन की दशा और दिशा दोनों पूरी तरह से बदलकर रख देते हैं। ऐसे में जब भी आप जीवन के ऐसे कोई अहम फैसले लें तो घर के पूर्व दक्षिण-पूर्व दिशा में बैठकर लें।
  5. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर बनवाते समय एक बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी दक्षिण दिशा में खिड़कियां नहीं बनवानी चाहिए। दरअसल, वास्तु शास्त्र में दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना गया है। ऐसे में अगर दक्षिण दिशा में खिड़कियां होंगी तो घर में रोग और शोक हो सकता है। अगर पहले से आपके घर में इस दिशा में खिड़की हो तो उसे हमेशा बंद ही रखें।
RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28.9 ° C
28.9 °
28.9 °
66 %
2.2kmh
8 %
Wed
38 °
Thu
38 °
Fri
37 °
Sat
32 °
Sun
38 °

Most Popular