10.1 C
New Delhi
Wednesday, December 10, 2025
Homeज्योतिषThursday Mantra: गुरुवार को करें इन मंत्रों का जाप, धन, व्यापार से...

Thursday Mantra: गुरुवार को करें इन मंत्रों का जाप, धन, व्यापार से जुड़ी हर बाधा होगी दूर

Thursday Mantra: गुरु यानि बृहस्पति ग्रह को हमारे जीवन में धन-वैभव, शिक्षा, विवाह आदि का कारक माना जाता है। वही गुरुवार को इन मंत्रों के जाप से भगवान विष्णु की खास कृपा प्राप्त होती है।

Thursday Mantra: गुरुवार का दिन सनातन धर्म में भगवान विष्णु को समर्पित माना गया है। इस दिन व्रत और पूजन से जीवन के हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल होती है और सभी अड़चनें दूर होती हैं। वहीं अगर किसी जातक की कुंडली में बृहस्पति ग्रह अशुभ स्थिति में होता है तो उसे भी गुरुवार का व्रत और कुछ उपाय करने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं गुरुवार के उपाय और कुछ खास मंत्रों के बारे में-

गुरुवार के मंत्र (Guruwar Mantra)-

ॐ बृं बृहस्पतये नम:।

ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।

ॐ क्लीं बृहस्पतये नम:।

ॐ गुं गुरवे नम:।

ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:।

विवाह के लिए उपाय-
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर विवाह में किसी भी तरह की अड़चन आ रही है तो बृहस्पतिवार के दिन केले के पौधे में जल अवश्य चढ़ाएं और उसकी पूजा करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से जल्द ही विवाह के योग बनते हैं।

व्यापार में लाभ के लिए उपाय-
बहुत समय से व्यापार में घाटा हो रहा है या आमदनी अच्छी नहीं हो रही है तो गुरुवार के दिन स्नान के बाद पीले वस्त्र धारण करें और हल्दी का तिलक अपने माथे पर लगाएं। साथ ही विष्णु जी के मंदिर जाकर हल्दी की माला चढ़ाएं। इससे जल्द ही आपको व्यापार में लाभ मिलने लगता है।

मनोकामना पूर्ति के लिए उपाय-
शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत प्रिय है। इसलिए गुरुवार के दिन श्रीहरी को पीले फूलों की माला पहनाएं और पीले फल जैसे केले आदि का भोग लगाएं। इस दिन चना, गुड़ जैसी पीली रंग की चीजों का दान करना भी शुभ माना जाता है। इस उपाय को लगातार करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है और उनकी कृपा से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
10.1 ° C
10.1 °
10.1 °
76 %
2.1kmh
20 %
Wed
26 °
Thu
25 °
Fri
25 °
Sat
26 °
Sun
26 °

Most Popular