26 C
New Delhi
Friday, September 4, 2026
Homeज्योतिषSurya Gochar 2024: 13 फरवरी से इन राशि वालों का होगा भाग्योदय,...

Surya Gochar 2024: 13 फरवरी से इन राशि वालों का होगा भाग्योदय, सूर्यदेव करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश

Surya Gochar 2024: पंचांग के मुताबिक, 50 साल बाद 13 फरवरी 2024 को ऐसा अद्भुत संयोग बन रहा है जिसमें सूर्य ग्रह का गोचर कुंभ राशि में होगा। इससे मिथुन, सिंह समेत कुछ राशि के लोगों को बहुत लाभ मिलने वाला है।

Surya Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रहों का एक निश्चित अंतराल के पश्चात राशि परिवर्तन होता है। इससे कुछ राशि वालों को बेहद लाभ होता है तो अन्य लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस साल 13 फरवरी 2024 को दोपहर 03:31 बजे ग्रहों के राजा सूर्यदेव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग के साथ अन्य शुभ संयोगों का भी निर्माण होने जा रहा है। इसलिए यह दिन और भी खास है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रह गोचर से किन राशि वालों को मिलेगा फायदा-

मेष राशि-
इस दौरान मेष राशि के जातकों की लंबे समय से चल रही परेशनियों का अंत होगा। आमदनी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। उधार लिया हुआ पैसा लौटाने में मदद मिलेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। धन लाभ होगा।

मिथुन राशि-
सूर्य ग्रह गोचर से मिथुन राशि वाले लोगों को कारोबार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। धन आगमन के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों को भी प्रमोशन मिल सकता है।

सिंह राशि-
वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, सिंग राशि वालों को सूर्य ग्रह गोचर से काफी लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। करियर में सफलता के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत से जुड़ी परेशनियां दूर होंगी।

कुंभ राशि-
कुंभ राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आय के स्त्रोतों में वृद्धि होगी। भौतिक सुखों का आनंद लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधकारियों का सपोर्ट प्राप्त होगा। घर में अतिथि आगमन से माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
26 ° C
26.1 °
26 °
100 %
1.5kmh
100 %
Fri
28 °
Sat
27 °
Sun
27 °
Mon
37 °
Tue
40 °

Most Popular