21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
Homeज्योतिषShani Asta 2024: फरवरी में होंगे शनिदेव अस्त, मेष समेत इन राशि...

Shani Asta 2024: फरवरी में होंगे शनिदेव अस्त, मेष समेत इन राशि वालों को रखनी होगी सावधानी, जानें उपाय

Shani Asta 2024: हिंदु धर्म में शनिदेव को कर्मों का देवता माना जाता है। इस नए साल में फरवरी में शनिदेव अस्त होने वाले हैं। जिससे मेष, वृषभ और कन्या राशि वालों के जीवन में थोड़ी उथल-पुथल मच सकती है।

Shani Asta 2024: वैदिक शास्त्र में शनि को कर्मों का देवता माना गया है। वहीं शनिदेव के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के जातकों पर होता है। कुछ राशि वालों को शुभ परिणाम मिलते हैं तो कुछ के जीवन में परेशानियां पैदा हो सकती है। हालांकि इस साल 2024 में शनि राशि परिवर्तन नहीं करने वाले हैं, परंतु शनिदेव 11 फरवरी को शाम 06:56 बजे कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे।

शनिदेव के अस्त होने का मतलब वे सूर्यदेव के करीब होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि के अस्त होने से कुछ राशियों को जहां विशेष लाभ होगा, वहीं मेष, वृषभ और कन्या राशि वालों को कुछ नुकसान झेलना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों को कौन सी सावधानी रखनी होगी। साथ ही जानें शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय…

मेष राशिफल
11 फरवरी को शनिदेव मेष राशि में 11वें भाव में अस्त होंगे। इससे इन राशि के लोगों को व्यापार और धन संबंधी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा जिन लोगों का कोई मामला कोर्ट में अटका हुआ है उनके लिए भी चुनौतियां आ सकती हैं। नौकरी पेशा जातकों का ऑफिस में अपने बॉस से मनमुटाव हो सकता है। वहीं मेष राशि वालों को इस दौरान अपने परिवार में सदस्यों से विवाद करने से बचना होगा।

वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के 10वें भाव में शनिदेव अस्त होंगे। ऐसे में इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को अपने करियर अथवा दफ्तर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बिजनेस करने वालों को कोई भारी नुकसान हो सकता है। इसलिए बहुत संभलकर फैसले लें। जीवनसाथी के साथ संतुलन बनाकर चलना होगा।

कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों के कुंडली में शनिदेव 6वें भाव में अस्त होंगे। इस दौरान आपको हर काम बहुत सावधानी से करना होगा, अन्यथा कष्टों में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को बहुत सचेत रहना होगा। बिजनेस में घाटा आपके मन को विचलित कर सकता है। लेकिन धैर्य से काम लें। अपने आसपास के माहौल से भी नकारात्मकता आ सकती है।

इन मंत्रों के जाप से शनिदेव को करें प्रसन्न –

ऊँ शं शनैश्चाराय नमः।

ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये।शंयोरभिश्रवन्तु नः।

ऊँ नमो भगवते शनिश्चराय सूर्य पुत्राय नम: ।

ऊँ मन्दाय नमः।।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
21.1 ° C
21.1 °
21.1 °
68 %
0kmh
20 %
Tue
24 °
Wed
34 °
Thu
32 °
Fri
24 °
Sat
29 °

Most Popular