18.6 C
New Delhi
Tuesday, November 3, 2026
Homeज्योतिषAstro tips for business growth: कारोबार में चाहते हैं तरक्की, तो आजमाकर...

Astro tips for business growth: कारोबार में चाहते हैं तरक्की, तो आजमाकर देखें ये उपाय

Astro tips for business growth: हर व्यक्ति अपने व्यापार में तरक्की चाहता है। परंतु कई बार लाख कोशिशों के बावजूद सफलता नहीं मिल पाती। ऐसे में ये उपाय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं।

Astro tips for business growth: अपने और परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए व्यक्ति अपने काम अथवा बिजनेस में खूब मेहनत करता है। ताकि उसे तरक्की मिले और आमदनी हो। लेकिन कभी-कभी परिस्थिति आपके अनुकूल नहीं होती और नकारात्मकता इतनी हावी हो जाती है कि लाख प्रयासों के बाद भी व्यापार में नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऐसे में बिजनेस में उन्नति और जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए ये ज्योतिष उपाय आपकी मदद कर सकते हैं…

व्यापार में तरक्की के उपाय –

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आपके बिजनेस में लगातार घाटा हो रहा है, तो किसी भी महीने के शुक्ल पक्ष में एक दिन अपने ऑफिस या दुकान के मुख्य दरवाजे की दोनों तरफ एक-एक मुट्ठी गेहूं का आटा रख दें। ध्यान रखें कि ये काम आपको बिना किसी की नजर में आए करना है। इस उपाय को आपको लगातार एक महीने तक करना है। जल्द ही आपको अपने व्यापार में मुनाफा मिलेगा।

इसके अलावा हर रोज सुबह-सुबह कौवे, कुत्ते या गाय माता को रोटी खिलाने से भी बिजनेस में शुभ परिणाम मिलने की मान्यता है।

धन की कमी से परेशान हैं, तो हर शुक्रवार को लक्ष्मीनारायण के मंदिर जाकर गुड़ और चने का भोग लगाएं। इसके बाद इस प्रसाद को वितरित कर दें।

कारोबार में वृद्धि के लिए थोड़े से रोली और कपूर को जलाकर इसकी राख को एक कागज में भरकर पुड़िया बना लें। अब इसे अपने दुकान के गल्ले में रख लें। जल्द ही आपको शुभ परिणाम मिलेंगे।

कांच की शीशी में सरसों का तेल भरकर उसे बहते पानी में प्रवाहित करने से भी व्यापार की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
18.6 ° C
18.6 °
18.6 °
28 %
1.6kmh
0 %
Tue
29 °
Wed
30 °
Thu
33 °
Fri
33 °
Sat
33 °

Most Popular