24.5 C
New Delhi
Saturday, October 3, 2026
Homeज्योतिषPowerful Shiv Mantra: बहुत शक्तिशाली है भगवान शिव का ये 1 मंत्र,...

Powerful Shiv Mantra: बहुत शक्तिशाली है भगवान शिव का ये 1 मंत्र, जपने मात्र से मिलते हैं चमत्कारी फायदे

Powerful Shiv Mantra: एक शक्तिशाली मंत्र बताया गया है जो जितना छोटा है उसके फायदे उससे कई गुना ज्यादा हैं।आइए जानते हैं भगवान शिव के उस चमत्कारी मंत्र और उसको जपने से होने वाले फ़ायदों के बारे में…

Powerful Shiv Mantra: हिंदू धर्म में मंत्रों को बहुत महत्त्वपूर्ण और प्रभावशाली माना गया है। मान्यताओं के अनुसार नियमित रूप से मंत्रों का जाप करने वाले व्यक्ति की जीवन की हर समस्या दूर हो सकती है। इसके साथ ही मंत्रों का उच्चारण व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत बनाता है।
वहीं भगवान शिव जिन्हें भक्तजन भोलेबाबा के नाम से पुकारते हैं उनका एक शक्तिशाली मंत्र बताया गया है जो जितना छोटा है उसके फायदे उससे कई गुना ज्यादा हैं।आइए जानते हैं भगवान शिव के उस चमत्कारी मंत्र और उसको जपने से होने वाले फ़ायदों के बारे में…

भगवान शिव का शक्तिशाली मंत्र- “ओम नमः शिवाय”

शिव मंत्र का महत्व:
हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, भगवान शंकर को समर्पित इस मंत्र को पंचाक्षर मंत्र भी कहते हैं क्योंकि इस मंत्र में पंच तत्वों का समायोजन है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस मंत्र के पहले अक्षर “ओम” से सूर्य का निर्माण हुआ है। इसके अलावा भगवान शिव को प्रिय ओम अक्षर के उच्चारण से भोलेबाबा के साथ-साथ सूर्य देव की भी आराधना होती है। वहीं “नमः शिवाय” का मतलब शिव जी के चरणों में ख़ुद का समर्पण कर देना है। इसलिए हर रोज इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

शिव मंत्र के जपने से होने वाले फायदे:

धर्म ग्रंथों के मुताबिक, भगवान शिव के मंत्र “ॐ नमः शिवाय” का नियमित जाप करने से ही हमारे अंदर तेज उत्पन्न होता है। साथ ही इस चमत्कारी मंत्र के उच्चारण से यह हमारे व्यक्तित्व को आकर्षक बनाता है।

इसके अलावा इस मंत्र के जपने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। जिससे व्यक्ति के जीवन के सभी संकट दूर होते हैं। ग्रहों के राजा सूर्य देव की भी कृपा होती है और जातक की कुंडली के सभी ग्रह शांत होते हैं। जिससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और खुशियां आती हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
24.5 ° C
24.5 °
24.5 °
65 %
2.1kmh
0 %
Sat
37 °
Sun
38 °
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
38 °

Most Popular