36.3 C
New Delhi
Thursday, July 2, 2026
Homeज्योतिषHoli Dahan 2024: होलिका दहन के दिन कर लें कपूर के ये...

Holi Dahan 2024: होलिका दहन के दिन कर लें कपूर के ये 4 उपाय, दूर हो जाएंगी जीवन की सभी परेशानियां

Holi Dahan 2024: धार्मिक मान्यताओ और पौराणिक कथाओं के अनुसार, होलिका दहन में बुराईयों को जलाकर अच्छाईयो के साथ होली का पर्व मनाया जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में भी होलिका दहन के दिन कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन उपायों को होलिका दहन के दिन करने से आर्थिक तंगी दूरी होती है।

Holi Dahan 2024: रंगों का त्योहार होली पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। बता दें कि इस बार होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। इससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाएगा। बता दें कि होलिका दहन का हिंदू धर्म में बहुत महत्व माना गया है।

धार्मिक मान्यताओ और पौराणिक कथाओं के अनुसार, होलिका दहन में बुराईयों को जलाकर अच्छाईयो के साथ होली का पर्व मनाया जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में भी होलिका दहन के दिन कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन उपायों को होलिका दहन के दिन करने से आर्थिक तंगी दूरी होती है।

कपूर से जुड़े उपाय:

ज्योतिष शास्त्र में कपूर से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कपूर के इन उपयों को होलिका दहन के दिन करने से जीवन में आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं इन उपायों को करने से आपके जीवन से फैली नकारात्मकता भी दूर होती है। बता दें कि कपूर को ज्योतिष व हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है। धार्मिक कार्यों में और पूजा पाठ में भी कपूर का उपयोग किया जाता है। जानते हैं उन उपायों के बारे में जो होलिका दहन के दिन करने चाहिए।

होलिका दहन पर करें कपूर के ये 4 उपाय:

ज्यो तिष शास्त्र में होलिका दहन के दिन कपूर के कुछ उपाय बताए गए हैं। कपूर और कुछ अन्य चीजों के साथ ये उपाय करने हैं। ज्योतिष के अनुसार, इन उपायों से आपके जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। जानते हैं ये उपाय किस समय और कैसे करने हैं।

कपूर और लौंग का उपाय:

अगर आपके घर में नेगेटिव ऊर्जा बढ़ गई है। आपके घर में शांति नहीं रहती और आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप होलिका दहन के दिन कपूर और लौंग का एक उपाय कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन वाले दिन विषम संख्या में कपूर एक मिट्टी के पात्र में लें।

इसके बाद उस मिट्टी के बर्तन में उतनी ही संख्या में लौंग डाले, जितना आपने कपूर लिया है। इसके बाद इन्हें जलाकर पूरे घर में घुमाएं। ज्योतिष के अनुसार, इस उपाय को करने से घर में फैली नेगेटिव एनर्जी और नकारात्मक शक्तियां घर से चली जाएंगी। इसके साथ ही आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी आने लगेगी। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपको ये उपाय सूर्यास्त से पहले करना है।

आम की लकड़ी और कपूर से करें हवन:

अगर आपके घर में कलह का माहौल रहता है। परिवार के सदस्यों के बीच तनाव है। पति—पत्नी के बीच अक्सर अनबन रहती है तो आप होलिका दहन के दिन एक उपाय कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन के दिन सुबह के समय घर पर हवन करें। हवन करते समय आम की लकड़ी और कपूर का उपयोग करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये उपाय करने से घर में सुख शांति रहेगी और आपस में प्यार बढ़ेगा।

घी में डूबा कपूर:

सभी लोग चाहते हैं कि उनके घर में हमेशा सुख शांति और समृद्धि बनी रहे। अगर आप भी यही चाहते हैं तो होलिका दहन के दिन एक कपूर लें और उसे घी में डूबो लें। इसके बाद उस कपूर को जलाएं और उसकी धुंआ पूरे घर में फैलाएं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से आपको लाभ मिलेगा और आपके रिश्तों में भी मजबूती आएगी।

कपूर के साथ जलाएं गुलाब की पंखुड़ी:

ज्योतिष शास्त्र में होलिका दहन वाले दिन कपूर का एक और उपाय बताया गया है। ज्योतिष के अनुसार, इस उपाय को करने से आपकी आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी। दरअसल, होलिका दहन वाले दिन आपको कपूर लेना है और इसके साथ आपको गुलाब के फूल की कुछ पंखुड़ियां भी लेनी हैं।

इसके बाद कपूर और इन गुलाब की पंखुड़ियों को जलाना है। इनको जलाने बाद जो राख बचे उसे होलिका अग्नि में विसर्जित करना है। यह उपाय होलिका दहन के समय करना है। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
36.3 ° C
36.3 °
36.3 °
40 %
1.4kmh
63 %
Thu
38 °
Fri
41 °
Sat
41 °
Sun
43 °
Mon
35 °

Most Popular