23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
Homeज्योतिषHanuman Jayanti: हनुमान जयंती के दिन कर लें यह अचूक उपाय, दूर...

Hanuman Jayanti: हनुमान जयंती के दिन कर लें यह अचूक उपाय, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी संकट

Hanuman Jayanti: हनुमान जयंती प्रति वर्ष दो बार मनाई जाती है। मंगलवार 23 अप्रैल, 2024, को इस वर्ष की पहली हनुमान जयंती मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी से जुड़े कुछ प्रतीक चिह्न घर लाते हैं तो साधक को कई लाभ मिलते हैं और साथ ही घर में सुख-समृद्धि भी बढ़ती हैं|

Hanuman Jayanti: चैत्र महीने का हिन्दू धर्म में एक विशेष महत्व माना जाता है। इस महीने में हनुमानजी का जन्मोत्सव, नवरात्रि और राम नवमी भी मनाया जाता है। हिंदू धर्म में रामभक्त हनुमान की पूजा का बहुत महत्व है। हनुमान जयंती का दिन उनकी पूजा करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। हनुमान जयंती प्रति वर्ष दो बार मनाई जाती है। मंगलवार 23 अप्रैल, 2024, को इस वर्ष की पहली हनुमान जयंती मनाई जाएगी।

ज्योतिषियों का कहना है कि हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी के बाल रूप की पूजा करने से सभी दुःख दूर हो जाते हैं। साथ ही भगवान की अपार कृपा मिलती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी से जुड़े कुछ प्रतीक चिह्न घर लाते हैं तो साधक को कई लाभ मिलते हैं और साथ ही घर में सुख-समृद्धि भी बढ़ती हैं|

आज हम आपको ज्योतिषियों द्वारा बताए गए कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको अपनाकर आप बड़ी से बड़ी समस्याओं को हल कर सकते हैं| आइए जानते हैं कौनसे हैं यह उपाय

गदा:

गदा हनुमान जी का सबसे प्रिय अस्त्र होता है। वह अपनी गदा को हमेशा अपने साथ रखते हैं । यही कारण है कि हनुमान जयंती पर गदा लाना बहुत शुभ माना जाता है।घर में गदा लाने के बाद इसे पूर्व दिशा में स्थापित करें | इससे घर में से साडी नकरात्मक ऊर्जा दूर हो जाती हैं।

बंदर:

वानर सेना ने रावण के साथ युद्ध में भगवान श्रीराम का बहुत साथ दिया था| इसलिए बंदरों को रामभक्त के रूप में पूजा जाता है| हनुमान जयंती के दिन उनकी प्रतिमा घर पर लाने से घर की सभी समस्याएं धीरे-धीरे खत्म हो जाती हैं।

फरसा:

हनुमान जयंती के दिन आप वास्तु दोष या ग्रह दोष को दूर कर सकते हैं। इसके लिए इस दिन घर में एक छोटा साइज का तांबे का फरसा लाना अच्छा माना जाता हैं |

सिन्दूर:

“लाल देह लाली लसे अरू धर लाल लंगूर” यह दोहा गोस्वामी तुलसीदास ने भगवान हनुमान के लिए लिखा था | हनुमान जी को सिंदूर बहुत पसंद होता हैं। इसलिए उनकी पूजा में सिंदूर विशेष रूप से चढ़ाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के नौसर हनुमान जयंती के दिन घर में सिंदूर लाने से मनुष्य का सौभाग्य बढ़ता है। माना जाता है हनुमान जयंती के दिन भगवान को सिंदूर का लेप करने से हनुमान जी की कृपा मिलती है।

शनि दोष को दूर करने के लिए:

माना जाता है कि जो लोग शनि दोष, ढैय्या, साढ़ेसाती या किसी भी अन्य बुरे प्रभाव से पीड़ित होते हैं| उन्हें हनुमान जयंती पर सरसों के तेल के दीपक में काला तिल डालकर हनुमान जी के सामने जलाना चाहिए। ऐसा करने से कई अद्भुत फायदे मिलते हैं। हनुमान जन्मोत्सव पर इस उपाय को करने से बजरंगबली का आशीर्वाद मिलता है और शनि को पीड़ा से भी राहत मिलती हैं |

कोर्ट-कचहरी और कर्ज मामलों के लिए:

हनुमान जयंती पर लड्डू, तुलसी की माला और लाल चोला वीर बजरंगबली को अर्पित करें। दीपक जलाने के लिए चमेली के तेल का इस्तेमाल करे | कहा जाता हैं कि इस दिन हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करने से कर्ज, धन, न्यायालय आदि समस्याएं दूर होंगी। इससे घर की सभी परेशानियां भी दूर होती हैं।

Hanuman Jayanti की पूजा का समय:

हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल, 2024 को सुबह 8 बजे 2 मिनट से 12 बजे 24 मिनट तक मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार शाम को पांच बजे से सात बजे तक हनुमान पूजा का समय बहुत शुभ है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारियाँ सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। विभिन्न माध्यमों से एकत्रित करके ये जानकारियाँ आप तक पहुँचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज़ सूचना पहुँचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज़ सूचना समझकर ही लें। किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि का होना संयोग मात्र है। Bynewsindia. com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
23.1 ° C
23.1 °
23.1 °
56 %
3.1kmh
40 %
Sun
35 °
Mon
34 °
Tue
35 °
Wed
36 °
Thu
37 °

Most Popular