19.9 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
Homeज्योतिषBedroom Vastu Tips: बेडरूम में इन चीजों को रखने से बढ़ सकती...

Bedroom Vastu Tips: बेडरूम में इन चीजों को रखने से बढ़ सकती हैं आपकी परेशानियां

Bedroom Vastu Tips: दिन भर काम करने और थकान के बाद व्यक्ति बेडरूम में आराम करता है। लेकिन बेडरूम में मौजूद कुछ गलत चीजें आपके लिए समस्या पैदा कर सकती हैं।

Bedroom Vastu Tips: बैडरूम वह स्थान है जहां व्यक्ति दिन भर की थकान के बाद चैन की नींद लेना चाहता है। बेडरूम को आरामदायक बनाने के लिए भी लोग कई तरीके अपनाते हैं। लेकिन आपके आराम की यही जगह आपके जीवन में नकारात्मकता ले आए तो? जी हां, कभी-कभी अनजाने में हम अपने बेडरूम को सजाने-संवारने के लिए कई ऐसी चीजें रख देते हैं जो आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा पैदा कर सकते हैं। आइए जानते हैं बेडरूम में कौनसी चीज़ें नहीं रखनी चाहिए…

बेडरूम में भूलकर भी नहीं रखें ये वस्तुएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में कभी भी अपने पूर्वजों की तस्वीर नहीं टांगनी चाहिए। इसके अलावा जंगली या खूंखार जानवरों की पेंटिंग या तस्वीरें भी आपके आसपास नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती हैं।

बेडरूम में धर्म ग्रंथ या पूजा पाठ की कोई किताब रखी हो तो उसे भी वहां से तुरंत हटा लें। अपने बेड के सिरहाने वाली दीवार पर फोटो फ्रेम या घड़ी लगाना भी शुभ नहीं माना गया।

घर में पूजा वाले स्थान को सबसे पवित्र और शुभ माना जाता है, लेकिन ध्यान रखें कि आपके बेडरूम में पूजा का स्थान नहीं बनाएं।

अगर आपके बेडरूम में कहीं पर शीशा लगा हुआ है, तो इस बात का जरूर ख्याल रखें कि दर्पण आपके बेड के बिल्कुल सामने नहीं होना चाहिए। इसके अलावा बेडरूम में किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा हुआ है, तो उसे कमरे में दक्षिण-पूर्वी दिशा में ही रखें।

बेडरूम में भगवान कृष्ण और राधा रानी के विग्रह की तस्वीर लगाना भी सही नहीं माना गया है। इससे दांपत्य जीवन पर नकारात्मक असर पड़ता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
19.9 ° C
19.9 °
19.9 °
27 %
1.7kmh
0 %
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
33 °

Most Popular