25.9 C
New Delhi
Thursday, October 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़Chhattisgarh Accident: कर्मचारियों से भरी बस खाई में गिरने से 14 की...

Chhattisgarh Accident: कर्मचारियों से भरी बस खाई में गिरने से 14 की मौत 15 घायल, PM मोदी ने जताया दुख

Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। दुर्ग जिले के कुम्हारी में एक बस 50 फीट गहरी खाई में गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई।

Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग-रायपुर रोड में कुम्हारी के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्ग जिले के कुम्हारी में एक बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं 15 लोग घायल हो गए। मंगलवार रात ड्यूटी से लौटते समय कर्मचारियों से भरी बस खाई में गिर गई। बस में केडिया डिस्टलरी फैक्ट्री के करीब 40 कर्मचारी सवार थे। इस घटना की जानकारी लगते ही रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत और बचाव अभियान तुरंत शुरू किया।

रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

दुर्ग जिले में एक बस खदान में गिर गई जिसके चलते 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 लोग घायल है। सभी घायलों को इलाज के लिए एम्स, एपेक्स ओम अस्पतालों में ले गए। हादसे के बाद बस में फंसे लोगों को निकालने के लिए रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना दुख जताया है। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा देर रात घायलों से मिलने रायपुर एम्स पहुंचे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बस दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने की खबर बेहद दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना! मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

पीएम मोदी ने जताई संवेदनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बस दुर्घटना अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने इसमें अपने प्रियजनों को खोया है। उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हर संभव मदद करने में लगा हुआ है।


सीएम विष्णु देव साय ने किया ट्वीट


दुखद हादसे के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्वीट संवेदना व्यक्त की है। साय ने लिखा, दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।


RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.9 ° C
25.9 °
25.9 °
56 %
4.8kmh
9 %
Thu
27 °
Fri
30 °
Sat
34 °
Sun
35 °
Mon
35 °

Most Popular