27.3 C
New Delhi
Wednesday, October 7, 2026
HomeBlogGold-Silver Price: शादी सीजन के चलते सोना 69 हजार के पार, चांदी...

Gold-Silver Price: शादी सीजन के चलते सोना 69 हजार के पार, चांदी की कीमत में आया उछाल

Gold-Silver Price : वित्तीय वर्ष के दूसरे तीसरे दिन बुधवार को सोने और चांदी के दामों में उछाल देखने को मिला है। आइये जानते है 24 कैरेट सोना और एक किलो चांदी कितने में बिक रही है।

Gold-Silver Price : शादी सीजन के चलते एक बार फिर सोना और चांदी महंगी हो गई है। हर बार की इस बार भी सावे के कारण सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल आया है। वहीं चांदी के दाम में बढ़े है। सोना 69,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं चांदी में 80,700 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। शादियों के सीजन के अलावा नए वित्तीय वर्ष शुरू होने के कारण लोग इन कीमती धातुओं में अपना पैसा लगा सकते है।

69,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा सोना

देश की राजधानी दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने में 830 रुपए तेजी दर्ज की गई है। इसके साथ ही सोना 69,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। यह दूसरा मौका है जब इस सप्ताह पीली धातु की कीमतें हाई लेवल पर पहुंची हैं। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 68,370 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी में भी जबदस्त उछाल

सोने के साथ चांदी में की कीमत में भी उछाल देखने को मिला। आज चांदी की कीमत भी 1,700 रुपए की तेजी देखने को मिली। इसके साथ सिल्वर 80,700 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। बीते कारोबारी सत्र की बात करें तो यह 79,000 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव था।

जानिए 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत

3 अप्रैल 2024 को दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 63,490 रुपए है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 69,200 रुपए है। मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 63,340 रुपए है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीतम 69,100 रुपए है। अहमदाबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 63,390 रुपए और वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 69,150 रुपए है।

सोना खरीदने से पहले जरूर देख ले हॉलमार्क

सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी जरूर देखना चाहिए। सोने के गहने खरीदने से पहले हॉलमार्क जरूर देखना चाहिए। सरकार हॉलमार्क सोने की गारंटी है। भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) का काम है हॉलमार्क निर्धारण करना। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है। कभी भी बिना हॉलमार्क वाले सोने के गहने नहीं खरीदना चाहिए।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
27.3 ° C
27.3 °
27.3 °
76 %
3kmh
0 %
Tue
27 °
Wed
35 °
Thu
35 °
Fri
37 °
Sat
36 °

Most Popular