29.6 C
New Delhi
Tuesday, October 27, 2026
HomeबिजनेसVistara Flight : विस्तारा की 100 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, जानिए कहां...

Vistara Flight : विस्तारा की 100 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, जानिए कहां गए पायलट, MoCA ने मांगी रिपोर्ट

Vistara Flight : विस्तारा एयरलाइंस की 100 उड़ानें रद्द करने के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मंगलवार को विस्तारा से विस्तृत रिपोर्ट मांगी। अब मंत्रालय ने फ्लाइट कैंसिलेशन और डिले को लेकर विस्तृत रिपोर्ट सबमिट करने को कहा है।

Vistara Flight : विस्तारा एयरलाइंस की लगातार बड़ी संख्या में उड़ाने रद्द हो रही है। मंगलवार को भी कई उड़ाने फिर कैंसिल की गई हैं। पिछले सप्ताह एयरलाइन द्वारा करीब 100 उड़ानें रद्द करने के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मंगलवार को विस्तारा से विस्तृत रिपोर्ट मांगी। एयर इंडिया के साथ विलय से पहले विस्तारा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पिछले कुछ दिनों में रद्दीकरण और देरी ने टाटा के स्वामित्व वाले वाहक को अस्थायी रूप से शेड्यूल में कटौती करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

मंगलवार सुबह विस्तारा ने पायलटों की कमी के कारण प्रमुख शहरों से उड़ान भरने वाली कम से कम 38 उड़ानें रद्द कर दीं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को रद्द होने वाली उड़ानों में मुंबई से 15, दिल्ली से 12 और बेंगलुरु से 11 उड़ानें शामिल थीं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बार-बार होने वाली देरी और रद्दीकरण पर एक विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है।

300 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन करती है विस्तारा

एयरलाइन को सोमवार को करीब 50 उड़ानें रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा। सूत्रों ने कहा कि मंगलवार को रद्दीकरण की संख्या 60 तक जा सकती है। विस्तारा एक पूर्ण एयरलाइंस जो 300 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करती है। ऐसे मे प्रभावित यात्रियों के बैकलॉग को पूरा करने के लिए घरेलू मार्गों पर वाइड-बॉडी ड्रीमलाइनर और एयरबस ए 321 तैनात करेगा।

पायलटों में बढ रहा असंतोष

अगले कुछ महीनों में टाटा के विमानन प्रमुख एयर इंडिया का हिस्सा बनने पर कथित वेतन कटौती को लेकर एयरलाइन के पायलटों में असंतोष बढ़ गया है। हाल ही में कई पायलट बीमार होने की सूचना दे रहे हैं। वहीं, अन्य कारणों के अलावा चालक दल की अनुपलब्धता के कारण खराब समय की पाबंदी और उड़ानों को रद्द करना पड़ रहा है।

एयरलाइन से यात्रियों से मांगी माफी

एक बयान में एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने पहले कहा था कि पिछले कुछ दिनों में चालक दल की अनुपलब्धता सहित विभिन्न कारणों से विस्तारा की बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द और देरी हुई हैं। प्रवक्ता ने कहा कि हमने अपने नेटवर्क में पर्याप्त कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए अपनी संचालित उड़ानों की संख्या को अस्थायी रूप से कम करने का फैसला किया है। एयरलाइन ने इस परेशानी के लिए अपने यात्रियों से माफी मांगी है। हाालांकि इसने रद्द होने वाली उड़ानों की संख्या के बारे में कोई विवरण नहीं दिया।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
29.6 ° C
29.6 °
29.6 °
28 %
2.9kmh
0 %
Tue
28 °
Wed
30 °
Thu
30 °
Fri
26 °
Sat
28 °

Most Popular