13 C
New Delhi
Wednesday, November 18, 2026
HomeमौसमWeather Update: उत्तर भारत में बदला मौसम, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में...

Weather Update: उत्तर भारत में बदला मौसम, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में ओले और बारिश को लेकर अलर्ट

Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार देश के कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी तूफान की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी तूफान की गतिविधियां देखने को मिलेगी।

Weather Update: उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में गर्मी देने जा रही है। इसी बीच एक बार फिर मौसम बदल गया। शुक्रवार को हुई बारिश और ओलावृद्धि से मौसम गुलजार हो गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत में गरज के साथ बारिश और हिमालय क्षेत्रों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार से मौसम में अचानक से परिवर्तन देखने को मिला है। आईएमडी के मुताबिक देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश, ओले, तेज हवाएं और आंधी चलने वाली है।

दिल्ली-एनसीआर हल्की बूंदाबांदी

देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास हल्की बारिश को लेकर मौसम विभाग ने संभावना जताई है। IMD के अनुसार शुक्रवार की तरह आज भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। राजधानी में आज हल्की बूंदाबांदी के आसार है।

उत्तराखंड में ओलावृष्टि का अलर्ट

पहाड़ों पर भी लगातार बारिश हो रही है। उत्तराखंड में भी मौसम ने करवट बदली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। देहरादून, गढ़वाल, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी में गरज के साथ बारिश और ओलावृद्धि होने की संभवना है। जम्मू-श्रीनगर के रामबन जिले में लगातार बारिश होने के कारण पत्थर गिर रहे है। पथराव के कारण शनिवार को जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे बंद हो गया।

आंधी चलेगी, बारिश के साथ गिरेंगे ओले

आईएमडी के अनुसार पश्चिम दिशा से चलने वाली हवाएं मौसम पर असर डालने वाली है। अगले तीन से चीर दिनों तक आसमान में बादल तो छाए ही रहेंगे। इस दौरान तेज गति से हवा चलने की संभावना है। कई इलाकों में बारिश के साथ ओेले भी गिरेंगे। इसके साथ कई इलाकों में तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहाना हो जाएगा।

यूपी से पंजाब-राजस्थान तक होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ओलावृष्टि की संभावना होने की संभावना है। इसके साथ ही राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेगी। बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। शुक्रवार से कई जगहों पर बादलों ने डेरा डाल रखा है।

इन राज्यों में आईएमडी का अलर्ट

आईएमडी ने मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होने की चेतावनी जारी की है। अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा/बर्फबारी की संभावना जताई है। 1 अप्रैल तक असम और मेघालय में छिटपुट बारिश होने के आसार है। इसके अलावा नगालैंड में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
13 ° C
15.1 °
13 °
94 %
1.5kmh
0 %
Wed
27 °
Thu
27 °
Fri
28 °
Sat
27 °
Sun
27 °

Most Popular