34.8 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
Homeहेल्थSugar: आपको भी है ज्यादा मीठा खाने का शौक? तुरंत छोड़ दें...

Sugar: आपको भी है ज्यादा मीठा खाने का शौक? तुरंत छोड़ दें यह आदत, जान लिजिए इसके नुकसान

Sugar: आपकी मीठा खाने की आदत भी आपको कई बीमारियों से घेर सकती है। इसलिए आपको अपनी मीठा खाने की आदत पर नियंत्रण करना बेहद जरूरी है। आजकल ज्यादातर खाद्य पदार्थों में मीठा किसी न किसी रूप में मिल ही जाता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर जंक फूड और पैकेज्ड खाना खाते हैं।

Sugar: सभी की किचन में खाना बनाने के लिए चीनी का उपयोग किया जाता है। बहुत से लोगों को मीठा खाना बेहद पसंद होता है। कई लोग तो अपनी रोजमर्रा के भोजन में भी किसी न किसी रूप में मीठे का बहुत अधिक सेवन करते हैं| बता दें कि किसी भी चीज की आदत का जरूरत से ज्यादा होना हमेशा नुकसनदायक ही होता है| यह आपके लिए बहुत सी समस्याओं का कारण बन सकता है। ऐसे ही आपकी मीठा खाने की आदत भी आपको कई बीमारियों से घेर सकती है। इसलिए आपको अपनी मीठा खाने की आदत पर नियंत्रण करना बेहद जरूरी है। आजकल ज्यादातर खाद्य पदार्थों में मीठा किसी न किसी रूप में मिल ही जाता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर जंक फूड और पैकेज्ड खाना खाते हैं।

इस तरह के फ़ूड में अक्सर चीनी की मात्रा बहुत अधिक होती है। चाहे सुबह का पैकेज्ड नाश्ता हो या गले को ठंडक देने के लिए कोल्डड्रिंक या पैकेज्ड फ्रूट जूस हो सब में चीनी बहुत अधिक मात्रा में रहती है। वैज्ञानिकों ने चीनी के फायदे और नुकसान पर बहुत सी रीसर्च की हैं| रिसर्च से यह बात सामने आई है अधिक चीनी वाले खाद्य पदार्थ आपकी सेहत को खराब कर सकते हैं। आइए जानते हैं अधिक मात्रा में चीनी के सेवन से हमारे शरीर को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं|

Sugar लेवल:

ग्लूकोज से हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है। परन्तु यदि शरीर में इसका स्तर बहुत ज्यादा हो जाए तो यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है| डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें हमारा शरीर ब्लड में शुगर यानि ग्लूकोज की मात्रा को कंट्रोल नहीं कर पाता है| रिपोर्ट्स बताती हैं कि आज दुनिया भर में 50 करोड़ से भी ज्यादा लोग डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी से पीड़ित हैं| वैसे तो डायबिटीज कई अन्य कारणों से भी हो सकती है परन्तु इसका मुख्य कारण बहुत ज़्यादा चीनी का सेवन करना होता है।

दरअसल ज़्यादा चीनी खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है और डायबिटीज जैसी बीमारी को जन्म देता है| मधुमेह यानि डायबिटीज से आंखों, गुर्दे, तंत्रिकाओं और हृदय संबंधी समस्याएं जैसे कोरोनरी धमनी की बीमारी, धमनियों का संकुचित होना, दिल का दौरा और स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ जाता है। किसी- किसी परस्थिति में यह कैंसर को भी जन्म देता है| डायबिटीज से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली भी प्रभावित होती है, जिससे शरीर की इम्युनिटी पावर कम हो जाती है और आप सर्दी जुकाम जैसे वायरल इंफेक्शन की चपेट में भी जल्दी आ जाते हैं।

हार्ट डिजीज:

बहुत अधिक मात्रा में नियमित रूप से चीनी का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाता है| शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर बढ़ने से हृदय की धमनियों में वसा यानि फैट जमा होने लगता है| जब यह फैट अधिक बढ़ जाता है हमारे ह्रदय ठीक तरह से काम नहीं कर पता है| ह्रदय की धमनियों पर दवाब बढ़ने लगता है, जिससे हार्ट स्ट्रोक होने की संभावना बाद जाती है| कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ने से ब्लड प्रेशर, ब्रेन स्ट्रोक और थायरॉइड जैसी बीमारियों का ख़तरा भी बढ़ जाता है।

मोटापा:

कई रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि अत्यधिक मात्रा में चीनी का सेवन करने से आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं। दरअसल चीनी में कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसलिए इसका अधिक सेवन करने से शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी जमा होने लगती है। बता दें कि शरीर में फैट के अधिक जमा होने से मोटापे की संभावना काफी हद तक बढ़ सकती है| सोडा, जूस और कई तरह के कॉफी ड्रिंक्स और शराब जैसे ज़्यादा कैलोरी वाले ड्रिंक्स भी मोटापा बढ़ा सकते हैं। अगर आप अपने रोज के भोजन में से चीनी की मात्रा को कम देंगे तो कई तरह की खतरनाक बीमारियां जैसे हार्ट डिसीज, टाइप 2 डायबिटीज आदि के खतरे को कम कर सकते हैं|

दांतों की समस्या:

इन दिनों ज्यादातर लोग खासकर बच्चे दांतों की समस्या से परेशान रहते हैं।आजकल बच्चों को जंक फ़ूड जैसे बर्गर,पिज़्ज़ा,कोल्ड ड्रिंक्स बेहद पसंद आते हैं| चॉकट तो सभी बच्चों को सबसे ज्यादा पसंद होती है। इन सभी खाद्य पदार्थों में चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है| असल में ज्यादा चीनी खाने से मुंह में मौजूद बैक्टीरिया भी बढ़ जाते हैं|

बैक्टीरिया इसे एसिड में बदल देते हैं और यह एसिड दाँतों की मजूबती के लिए जरूरी तत्व इनेमल को घोल देता है| जिसके कारण दांतों में छेद या कैविटी बन जाती है| ऐसा होने से दांत और मसूड़े कमज़ोर हो जाते हैं जिससे मसूड़ों में सूजन और जलन पैदा होने लगती है और दांत भी जल्दी टूट सकते हैं।

कैसे करें बचाव:

सबसे पहले आपको अपनी रोजमर्रा की आदतों को बदलना होगा| एक healthy लाइफस्टाइल अपनाने से आप इन सभी बीमारयों से छुटकारा पा सकते हैं| सबसे पहले आपको अपने आहार में से चीनी युक्त पेय पदार्थों का सेवन सीमित मात्रा में करना होगा| इसके अलावा प्रोसेस्ड फूड का सेवन भी कम से कम करें| आप अपनी मीठा खाने की इच्छा को ताजे फलों के मीठे स्वाद से बदल सकते हैं| रोजाना नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से शरीर की कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

Disclaimer: उपर्युक्त खबर में उल्लेखित जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और परसेप्शन पर आधारित है। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ अथवा अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
34.8 ° C
34.8 °
34.8 °
6 %
6kmh
0 %
Tue
34 °
Wed
37 °
Thu
39 °
Fri
39 °
Sat
38 °

Most Popular