22.9 C
New Delhi
Sunday, September 27, 2026
HomeएंटरटेनमेंटCrew Box Office Prediction: करीना, तबू और कृति की ‘क्रू’ ने भरी...

Crew Box Office Prediction: करीना, तबू और कृति की ‘क्रू’ ने भरी शानदार उड़ान

Crew Box Office Prediction: करीना कपूर खान, कृति सेनन और तब्बू की फिल्म क्रू रिलीज हो चुकी है। अब देखना यह है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी भारी उड़ान भरेगी।

Crew Box Office Prediction: करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू की फिल्म क्रू सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है। फिल्म पहले दिन अच्छा कलेक्शन कर सकती है। अभीतक फिल्म को लेकर कोई आंकड़ें नहीं आएं है, लेकिन कई ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक फिल्म को पहले दिन के हिसाब से 5 में से 4 स्टार मिल चुके है।

करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू की तिकड़ी पहली बार किसी फ़िल्म में एकसाथ आईं हैं। फिल्म क्रू आज सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है। थियेटर्स में वुमेन सेंट्रिक फिल्म देखकर ऑडियन्स भी काफी खुश नज़र आई। इसे एंटरटेनिंग फिल्म बताया जा रहा है। जो हर तरह की टेंशन भूला देगी। याद रहेगी करीना, तब्बू और कृति की नटखट शरारत। 

इस फ़िल्म में तीनों हसीनाओं ने बेहद ही खूबसूरत एयर होस्टेसेस का किरदार निभाया है। जो खूबसूरत होने के साथ ही चालाक, जालसाज़ और स्मार्ट हैं। तीनों को पैसों की तंगी चल रही होती है. इससे बाहर आने के लिए तीनों मिलकर एक बड़ा गेम खेलतीं हैं। यही लगती उन्हें एक बहुत बड़ी मुसीबत में फँसा देती है। उसके बाद जो होगा वह फ़िल्म में देखकर ही मज़ा आएगा। पहले दिन मिल रहे  फिल्म रिव्यू काफ़ी अच्छा जा रहा है। जिसे देखकर लग रहा है कि फिल्म पहले वीकेंड तक अच्छा कलेक्शन कर लेगी।

क्रू को पॉजिटिव फीडबैक मिल रहा है जिसकी वजह से ये बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। ट्रेड एनालिस्ट फिल्म ओपनिंग वीकेंड पर शानदार कलेक्शन कर सकती है। पहले दिन यह फिल्म डबल डिजिट या 8-9 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। वीकेंड के एंड पर यह फ़िल्म आराम से 35 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। 

सूत्रों के मुताबिक फिल्म ने अभी तक 2.78 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। यह अर्ली ट्रेंड है। फिल्म के कलेक्शन के सही आंकड़े के बारे में शनिवार की सुबह तक पता चलेगा। हालांकि ट्रेड एनालिस्ट का कहना है कि फिल्म 10 करोड़ तक का कलेक्शन पहले दिन कर सकती है। 

क्रू में कृति सेनन, करीना कपूर खान और तब्बू केअलावा दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा अहम किरदार में नजर आए। फिल्म को एकता कपूर, रिया कपूर और अनिल कपूर ने प्रोड्यूस किया है। काफ़ी समय के बाद ऑडियेंस को कोई एंटरटेनिंग फ़िल्म देखने को मिली है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
22.9 ° C
22.9 °
22.9 °
92 %
3.3kmh
100 %
Sun
26 °
Mon
26 °
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
36 °

Most Popular