35.1 C
New Delhi
Wednesday, May 13, 2026
Homeज्योतिषPalmistry: हथेली की ये रेखाएं दर्शाती हैं दुर्भाग्य को, जीवन में आ...

Palmistry: हथेली की ये रेखाएं दर्शाती हैं दुर्भाग्य को, जीवन में आ सकती हैं ऐसी परेशानियां

Palmistry: कई ज्योतिष लोगों की हस्तरेखाएं देखकर उनके भूतकाल और भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में बताते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, इंसान की हथेली में जो रेखाएं होती हैं, उसमें उनका भविष्य और किस्मत छिपी होती है। इसी वजह से हथेली को भविष्य का आईना भी कहा जाता है। इंसान की हथेली में कुछ लकीरें और चिह्न ऐसे होते हैं जो उनके भाग्य को दर्शाती हैं। वहीं कुछ रेखाएं और चिह्न ऐसे होते हैं जो उनके दुर्भाग्य के बारे में बताती हैं।

Palmistry: ज्योतिषाचार्य कई तरीकों से लोगों के भविष्य के बारे बताते हैं। आपने देखा होगा कि कई ज्योतिष लोगों की जन्म कुंडली देखकर उनके भविष्य के बारे में बताते हैं। वहीं कई ज्योतिष लोगों की हस्तरेखाएं देखकर उनके भूतकाल और भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में बताते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, इंसान की हथेली में जो रेखाएं होती हैं, उसमें उनका भविष्य और किस्मत छिपी होती है।

इसी वजह से हथेली को भविष्य का आईना भी कहा जाता है। इंसान की हथेली में कुछ लकीरें और चिह्न ऐसे होते हैं जो उनके भाग्य को दर्शाती हैं। वहीं कुछ रेखाएं और चिह्न ऐसे होते हैं जो उनके दुर्भाग्य के बारे में बताती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, इंसान के जन्म के साथ ही इन रेखाओं का जाल बुन जाता है। जानते हैं हथेली में कौन सी रेखाएं शुभ होती हैं और कौन सी रेखाएं दुर्भाग्य को दर्शाती हैं।

ये रेखाएं होती बेहद अशुभ:

हस्तरेखा ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, कुछ लोगों की हथेली में आड़ी-तिरछी रेखाएं होती हैं। इनमें से कुछ रेखाएं दूसरी रेखाओं को काटती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसी रेखाएं अशुभ मानी जाती हैं। वहीं जिन लोगों की हथेली में रेखाएं गहरी और मोटी होती हैं उनके लिए ये रेखाएं स्वास्थ्य या आत्मविश्वास के लिए अच्छी नहीं मानी जातीं।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति को इन रेखाओं के कारण जीवन में असफलता का सामना करना पड़ता है। ऐसा माना जाता है कि जिनके हाथों में गहरी और मोटी रेखाएं होती हैं, वे जीवन की उलझनों में उलझे रहते हैं। इसके साथ ही ये लोग ज्यादातर समय बीमार रहते हैं।

शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान:

हस्तरेखा शास्त्र में कुछ चिह्नों का भी वणर्न है, जिनको अशुभ माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली में शनि पर्वत पर क्रॉस का निशाना बना होता है, वह बहुत अशुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि हथेली में ऐसे निशान वाले लोगों को जीवन में बदनामी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही शनि पर्वत पर क्रॉस का होना यह दर्शाता है कि उन्हें किसी मामले में बड़ी सजा होने की संभावना होती है।

साथ ही हस्तेरखा शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोगों का अंत बहुत बुरा होता है। वहीं अगर किसी की हथेली मे शनि पर्वत पर तारे जैसा निशाना होता है तो इसका मतलब है कि उस व्यक्ति का भयानक एक्सीडेंट हो सकता है। इसके साथ ही शनि पर्वत पर तारे जैसे निशान को खतरनाक चोट और बीमारियों का संकेत माना जाता है।

विवाह रेखा का कई भागों में बंटा होना:

हस्तरेखा एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिन लोगों की हथेली में विवाह रेखा कई भागों में बंटी होती है, ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन सुखी नहीं रहता। जिन लोगों की विवाह रेखा कई भागों में विभाजित होती है, उनका अपने पार्टनर के साथ तनाव और मतभेद बना रहता है। ऐसे लोग साथ नहीं रह पाते। या तो नौकरी के सिलसिले में दोनों अलग-अलग शहरों में रहने को मजबूर होते हैं। कई बार तो तलाक तक की नौबत आ सकती है।

ये रेखाएं होती हैं शुभ:

हस्तरेखा विशेषज्ञों के अनुसार, हथेली में कुछ रेखाएं ऐसी भी होती हैं, जिनको शुभ माना जाता है। ऐसी रेखाएं व्यक्ति के सौभाग्य को दर्शाती हैं। हस्तरेखा विशेषज्ञों का कहना है कि जिन लोगों के हाथों में राहु रेखा होती है, उनका जीवन सुख में बीतता है। ऐसे लोगों के जीवन में कोई रुकावट नहीं आती और उनका जीवन बिना किसी चिंता के बीतता है।

हस्तरेखा शास्त्र में इसको चिंता रेखा, विघ्न रेखा और तनवा रेखा भी कहा जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यह रेखा मंगल पर्वत के नीचे से शुरू होती है। हालांकि यह रेखा दुर्लभ होती है और हर किसी के हाथ में देखने को नहीं मिलती। बता दें कि हाथ के अंगूठे के निचले हिस्से से शुरू होने वाली और जीवन रेखा की तरफ जाने वाली इन लकीरों को चिंता रेखा कहा जाता है। ये चिंता रेखा बहुत शुभ मानी जाती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं| विभिन्न माध्यमों से एकत्रित करके ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि का होना संयोग मात्र है| Bynewsindia.com इसकी पुष्टि नहीं करता है|

RELATED ARTICLES
New Delhi
thunderstorm
35.1 ° C
35.1 °
35.1 °
41 %
3.6kmh
40 %
Wed
39 °
Thu
44 °
Fri
44 °
Sat
44 °
Sun
46 °

Most Popular