18 C
New Delhi
Monday, November 9, 2026
HomeटेकElon Musk: एलन मस्क बड़ा ऐलान-इन X यूजर्स को फ्री में मिलेगी...

Elon Musk: एलन मस्क बड़ा ऐलान-इन X यूजर्स को फ्री में मिलेगी प्रीमियम सर्विस, पूरी करनी होंगी ये शर्तें

Elon Musk: एलन मस्क ने अपने जाने-माने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के यूजर्स के लिए एक बड़ा ऐलान कर दिया है। एलन मस्क ने अपनी पोस्ट में कहा कि जिन X अकाउंट होल्डर्स के 2,500 वेरिफाइड सब्सक्राइबर फॉलोअर होंगे, उन्हें प्रीमियम फीचर्स फ्री में मिलेंगे साथ ही 5,000 वेरिफाइड सब्सक्राइबर फॉलोअर होने पर Premium+ का सब्सक्रिप्शन फ्री हो जायेगा |

Elon Musk: एलन मस्क ने अपने जाने-माने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के यूजर्स के लिए एक बड़ा ऐलान कर दिया है। एलन मस्क ने हाल ही में अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होने X यूजर्स के लिए मुफ्त में Blue Tick पाने का मौका देने की बात कही है| बता दें कि यह एक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान है| इस प्लान के तहत यूजर्स को पोस्ट एडिट करने, लॉन्ग पोस्ट करने, लंबे वीडियो और मोनेटाइजेशन अपलोड करने जैसी सुविधाएं मिलती हैं। बता दें कि एक्स (पूर्व में ट्विटर) के फ़िलहाल 2 प्लान्स एक्टिव हैं|

जिसमें एक प्रीमियम एंड दूसरा प्रीमियम प्लस है| हालाँकि अभी यूजर्स को X Premium और X Premium Plus प्लान के लिए पैसे चुकाने पड़ते हैं| एलन मस्क ने अपनी पोस्ट में कहा कि जिन X अकाउंट होल्डर्स के 2,500 वेरिफाइड सब्सक्राइबर फॉलोअर होंगे, उन्हें प्रीमियम फीचर्स फ्री में मिलेंगे साथ ही 5,000 वेरिफाइड सब्सक्राइबर फॉलोअर होने पर Premium+ का सब्सक्रिप्शन फ्री हो जायेगा |

X Premium और X Premium Plus का मूल्य :

बता दें कि X यूजर्स के लिए अभी कंपनी ने 2 प्लान्स X Premium और X Premium Plus एक्टिव किए हैं। हालाँकि इन दोनों प्लान्स के लिए यूजर्स को कुछ अमाउंट पे करना होता है| जहां X Premium का monthly price 650 रुपये तथा एनुअल प्लान की कीमत 6800 रुपये रखी गई है।

वहीं X Premium Plus का monthly price 1300 रुपये तथा सालाना प्लान की कीमत 13,600 रुपये है। अगर आप Elon Musk की पोस्ट में दी गई शर्तों को पूरा करते हैं तो आप इन योजनाओं का फ्री में उपयोग कर सकते हैं।

X सब्स्क्रिप्शन के फीचर्स :

X Premium सब्स्क्रिप्शन की बात करें तो इसमें आपको पोस्ट एडिट करने, लॉन्ग पोस्ट करने, लंबे वीडियो और मोनेटाइजेशन अपलोड करने जैसी सुविधाएं मिलती हैं| साथ ही यूजर्स को पहले की तुलना में 50% कम विज्ञापन दिखाई देंगे। इसके अलावा आपको X Premium सब्स्क्रिप्शन में ब्लू टिक की सुविधा भी मिलती है| X Premium Plus सब्स्क्रिप्शन यूजर्स को X Premium सब्स्क्रिप्शनकी तरह ही पोस्ट एडिट करने, लॉन्ग पोस्ट करने, लंबे वीडियो और मोनेटाइजेशन अपलोड करने जैसी सुविधाओं एवं ब्लू टिक भी मिलता है।

X Premium Plus सब्स्क्रिप्शन की खास बात यह है की यूजर्स को बिना किसी भी प्रकार का विज्ञापन नही दिखाई देगा। साथ ही आपके द्वारा चुकाई गई अधिक कीमत के बदली कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स भी मिलेंगे| X Premium Plus सब्स्क्रिप्शन में बहुत से कस्टमाइजेशन फीचर्स दिया गए हैं।साथ ही इसमें आपको तीन घंटे के वीडियो को अपलोड करने तथा कंटेंट को मोनेटाइज करने जैसी सुविधाओं भी मिलेंगी |

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
18 ° C
18 °
18 °
60 %
2.4kmh
0 %
Sun
18 °
Mon
29 °
Tue
29 °
Wed
31 °
Thu
31 °

Most Popular