23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
HomeटेकSamsung: सैमसंग लॉन्च करेगा Galaxy M55 फोन, लीक हुए फीचर्स, जानिए मिड...

Samsung: सैमसंग लॉन्च करेगा Galaxy M55 फोन, लीक हुए फीचर्स, जानिए मिड रेंज फोन में क्या मिलेगा खास

Samsung: Samsung की M-सीरीज के स्मार्टफोन्स लोगों को काफी पसंद आते हैं। कंपनी ने अपनी इस सीरीज की लोकप्रियता को देखते हुए इसी सीरीज़ के तहत कंपनी अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M55 लांच करने की तैयारी कर रही है। कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy M55 ,Galaxy A55 का अपग्रेडेड वर्जन हो सकता है| हालाँकि अभी तक इसके लॉन्च की डेट सामने नहीं आई है। परन्तु इस डिवाइस कुछ फीचर्स इसके लॉन्च से पहले ही लीक हो गए हैं|

Samsung: साऊथ कोरिया बेस्ड कंपनी Samsung के सभी प्रोडक्ट्स भारतीय मार्केट में काफी पसंद किए जाते हैं। भारतीय बाजार में Samsung के फोन्स की भी काफी डिमांड है। Samsung की M-सीरीज के स्मार्टफोन्स लोगों को काफी पसंद आते हैं। कंपनी ने अपनी इस सीरीज की लोकप्रियता को देखते हुए इसी सीरीज़ के तहत कंपनी अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M55 लांच करने की तैयारी कर रही है।

कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy M55 ,Galaxy A55 का अपग्रेडेड वर्जन हो सकता है| हालाँकि अभी तक इसके लॉन्च की डेट सामने नहीं आई है। परन्तु इस डिवाइस कुछ फीचर्स इसके लॉन्च से पहले ही लीक हो गए हैं| इन लीक फीचर्स को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस आने वाले स्मार्टफोन में कई दमदार स्पेसिफिकेशन हो सकते हैं। आइए जानते है क्या हो सकते हैं यह फीचर्स।

लीक हुए Samsung Galaxy M55 के फीचर्स:

Samsung Galaxy M55 के स्पेसिफिकेशंस को लेकर कुछ जानकारियां सामने आई हैं। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कंपनी इस फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दे सकती है। बता दें कि अभी तक किसी भी मिड रेंज फ़ोन में ऐसा कैमरा नहीं दिया गया है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन में पतले बेजल्स के साथ कंपनी फुल एचडी+ रेजॉल्यूशन के साथ 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले भी दे सकती है।

साथ ही 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000nits की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी दिया जाएगा। Samsung अपने इस नए Galaxy M55 में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी 5000mAh बैटरी भी ऑफर कर रहा है |

तीन कैमरा सेटअप:

Samsung Galaxy M55 के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए गए हैं | जिसमें से एक प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट वाला 50MP लेंस के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा हो सकता है | दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर वाला कैमरा होगा। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP सेल्फी कैमरा भी मिल सकता है।

स्टोरेज और प्रोसेसर:

यह स्मार्टफोन 12जीबी और 256जीबी स्टोरेज तक की रैम के 2 वैरिएंट में उपलब्ध होगा। Samsung Galaxy M55 फोन की दमदार परफॉर्मेंस के लिए इसमें इन-हाउस Exynos 1380 प्रोसेसर या फिर Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर दिया जा सकता है। बता दें कि करीब मात्र 180 ग्राम वजन वाला यह फोन अब तक के सबसे पतले गैलेक्सी M-सीरीज फोन में से एक होगा। यह फ़ोन Android 14 पर बेस्ड OneUI पर काम करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी पूरे 5 साल तक इस फोन के अपडेट्स दे सकती है|

इतनी हो सकती है कीमत:

लीक्स रिपोर्ट्स और जानकारी के अनुसार, Samsung Galaxy M55 की शुरुआती कीमत 20 हजार से 25 हजार के बीच हो सकती है। इस फ़ोन को दो कलर ऑप्शन ब्लैक और ब्लू के साथ भारत में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा अनुमान है कि कंपनी अपनी वेबसाइट के अलावा इस फ़ोन को Amazon पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध करा सकती है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
23.1 ° C
23.1 °
23.1 °
68 %
4.1kmh
100 %
Fri
35 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Mon
33 °
Tue
33 °

Most Popular