18 C
New Delhi
Monday, November 9, 2026
HomeएंटरटेनमेंटRanbir Kapoor Ramayana: ‘रामायण’ में राम बनना नहीं है आसान, रणबीर को...

Ranbir Kapoor Ramayana: ‘रामायण’ में राम बनना नहीं है आसान, रणबीर को करनी पड़ रही है खास ट्रेनिंग

Ranbir Kapoor Ramayana: फिल्म ‘रामायण’ में प्रभु राम की भूमिका निभाना किसी भी एक्टर के लिए आसान नहीं है। फ़िल्म ‘रामायण’ में राम के रोल को निभाना किसी भी एक्टर के लिए काफ़ी चैलेंजिंग है। इस चैलेंज को स्वीकार कर रणबीर कपूर बेहद मेहनत कर रहें हैं।

Ranbir Kapoor Ramayana: पिछले साल रिलीज हुई फ़िल्म ‘एनिमल’ की सफलता के बाद रणबीर कपूर के सामने एक बड़ा चैलेंज आ गया है। वह अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर आए दिन न्यूज़ में छाए रहते हैं। जिसकी वजह है फ़िल्म के लिए उनकी कड़ी मेहनत। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे। ऐसे में उनके सामने एक बड़ा चैलेंज यह है कि क्या जिस तरह से राम के रोल को एक्टर अरुण गोविल ने निभाया था, क्या उसके नज़दीक भी पहुँच पाएँगे रणबीर। इसलिए एक्टर एपने इस रोल के लिए हर तरह की कड़ी ट्रेनिंग से गुजर रहें हैं, ताकि कोई कमी ना रह जाए।

इस फ़िल्म में माता सीता के रोल में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी नज़र आएँगी। फिलहाल एक्टर रणबीर कपूर निर्देशक नितेश तिवारी की फ़िल्म के लिए तीरंदाजी की ट्रेनिंग ले रहे हैं। वैसे इससे पहले यह भी ख़बर सामने आई थी कि फ़िल्म में राम के रोल को निभाने के लिए रणबीर कपूर ने नॉल वेज खाना और स्मोकिंग करना छोड़ दिया है। आए दिन एक्टर फ़िल्म में काम आने वाली हर तरह की ट्रेनिंग ले रहें हैं।

बता दें कि इस फ़िल्म में केजीएफ स्टार यश ‘रावण’ को रोल निभाएँगे, तो वहीं सनी देओल ‘हनुमान’ के किरदार में नज़र आएँगे। हालाँकि इस बात में कितनी सच्चाई है यह अभीतक साफ़ नहीं हो पाया है। बहरहाल, इस साल फ़िल्म की शूटिंग शुरू होगी और अगले साल ही पिक्चर फ्लोर पर आएगी।

इस फ़िल्म से जुड़ी रणबीर कपूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं हुई हैं। नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए रणबीर कपूर शुरुआत से ही काफी मेहनत करते दिख रहे हैं। अब एक्टर ने तीरंदाजी की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर की गई। वहीं इसके कैप्शन में लिखा कि, रणबीर कपूर अपने तीरंदाजी कोच के साथ। 

इससे पहले भी उनकी एक तस्वीर चर्चा में रह चुकी हैं। जिसमें वो जिम में हेडस्टैंड करते दिख रहे थे। ये तो तय है कि, ये उनकी अपकमिंग पिक्चर का हिस्सा है। यह कहना भी ग़लत नहीं होगा कि यह फ़िल्म रणबीर कपूर के करियर की सबसे अहम फिल्मों में से एक होने वाली है। यह फ़िल्म तीन पार्ट्स में आएगी। पहले पार्ट में सीता हरण तक की कहानी होगी। जबकि आगे की कहानी दूसरे और तीसरे पार्ट में दिखाई जाएगी। बहरहाल, रणबीर कपूर के सभी फैंस उन्हें भगवान राम के रोल में देखने के लिए बेक़रार हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
18 ° C
18 °
18 °
60 %
2.4kmh
0 %
Sun
18 °
Mon
29 °
Tue
29 °
Wed
31 °
Thu
31 °

Most Popular