24.1 C
New Delhi
Sunday, November 1, 2026
HomeदेशLok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने जारी की छठी लिस्ट, पूर्व बीजेपी...

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने जारी की छठी लिस्ट, पूर्व बीजेपी नेता प्रह्लाद गुंजल को मिला टिकट

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार को उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में चार राजस्थान से और एक तमिलनाडु से प्रत्याशी का एलान किया है।

Lok Sabha Elections 2024 : आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस ने राजस्थान और तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है। पार्टी ने राजस्थान से चार और तमिलनाडु से एक उम्मीदवार की घोषणा की है। कांग्रेस पूर्व बीजेपी नेता प्रह्लाद गुंजल को टिकट दिया गया है। आइये जानते है कांग्रेस की छठी लिस्ट में किस किस नेता को टिक​ट मिला है।

प्रह्लाद गुंजल का मुकाबला लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से होगा

कांग्रेस ने राजस्थान और तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की अपनी छठी सूची जारी की। पार्टी ने राजस्थान से चार और तमिलनाडु से एक उम्मीदवार की घोषणा की है। राजस्थान में पार्टी ने अजमेर लोकसभा सीट से रामचन्द्र चौधरी, राजसमंद से सुदर्शन रावत, भीलवाड़ा से दामोदर गुर्जर को मैदान में उतारा है, जबकि कोटा सीट पर प्रह्लाद गुंजल का मुकाबला लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से होगा।

राजस्थान में दो चरणों में होगी वोटिंग

राजस्थान में 25 संसदीय क्षेत्र हैं। राज्य में दो चरणों में मतदान होगा। 19 अप्रैल को पहले चरण में 12 सीटों पर मतदान होगा। वहीं दूसरे चरण में 26 अप्रैल को शेष 13 सीटों पर वोटिंग होगी।

तमिलनाडु : तिरुनेलवेली सीट से सी रॉबर्ट ब्रूस लड़ेंगे चुनाव

तमिलनाडु में सी रॉबर्ट ब्रूस तिरुनेलवेली निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। तमिलनाडु की सभी 39 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। कांग्रेस ने आगे कहा कि थरहाई कथबर्ट तमिलनाडु के विलावनकोड निर्वाचन क्षेत्र से उपचुनाव लड़ेंगे।

रविवार को जारी हुई पांचवी सूची

आपको बात दें कि इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने रविवार को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए तीन उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की। इसमें पहले की घोषणा के अनुसार सुनील शर्मा की जगह जयपुर से प्रताप सिंह खाचरियावास का नाम शामिल किया गया।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
24.1 ° C
24.1 °
24.1 °
64 %
1kmh
0 %
Sun
24 °
Mon
29 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular