24.5 C
New Delhi
Saturday, October 3, 2026
HomeएंटरटेनमेंटBollywood Movies on OTT: घर बैठे ओटीटी पर देखिए यह लाजवाब फिल्में

Bollywood Movies on OTT: घर बैठे ओटीटी पर देखिए यह लाजवाब फिल्में

Bollywood Movies on OTT: सस्पंस, हॉरर, थ्रिलर, रोमांस और भरपूर एक्शन के लिए अगर आप तैयार हैं तो घर बैठे ही देख सकते है यह शानदार फिल्में।

Bollywood Movies on OTT: घर बैठे आप भी अपने वीकेंड और होली को बना सकते हैं और भी शानदार। अब आप इन लाजवाब फिल्मों को ओटीटी पर देख सकते हैं। जानिए किस प्लेटफॉर्म पर आसानी से देख सकते हैं इन शानदार फिल्मों को। जानिए इस खास रिपोर्ट में।

Article 370 – सबसे पहले बात करते हैं फ़िल्म ‘आर्टिकल 370’ की निर्देशक आदित्य सुहास जाम्भाले की अपकमिंग फ़िल्म ‘आर्टिकल 370’। आर्टिकल 370 एक सोशल क्राइम ड्रामा फिल्म है। एक्ट्रेस यामी गौतम लीड रोल में नजर आईं। ये फिल्म कश्मीर सरकार के लिए गए ऐतिहासिक निर्णय की सत्य घटना पर आधारित है। फिल्म में हाई ऑक्टेन पोलिटिकल ड्रामा दिखाया गया है। ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर फिल्म के निर्माता है। आपको बता दें कि फिल्म का टीजर 20 जनवरी को रिलीज किया गया था। यह फिल्म 23 फ़रवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म फैंस को बेहद पसंद भी आई। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस भी किया। बहरहाल, इस फिल्म को आप घर बैठे अमेजॉन प्राइम वीडियो, और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इससे पहले यामी गौतम की फ़िल्म ‘OMG 2’ आई थी, जिसे फैंस का रुखा जवाब मिला। फिल्म ‘चोर निकलके भागा’ भी फैंस को कुछ ख़ास पसंद नहीं आई।

Crakk – निर्देशक आदित्य दत्त की फ़िल्म क्रैक भी फ़रवरी की 23 तारीख़ को रिलीज़ हो चुकी है। इस फ़िल्म में विद्युत जामवाल और जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल में नज़र आए। फ़िल्म का टाइटल है ‘क्रैक: जीतेगा तो जियेगा’। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। फ़िल्म में जैकलीन और जामवाल के अलावा अर्जुन रामपाल को रोल काफ़ी धमाकेदार रोल में नजर आए। हालांकि फिल्म को बॉक्सऑफिस पर कोई खास रिस्पांस नहीं मिला। लेकिन अगर आप अर्जुन रामपाल और विद्युत के फैन हैं तो आप इस फिल्म को बहुत जल्द ही घर बैठे डिजनी हॉट स्टार पर देख सकेंगे। सूत्रों की माने तो यह फिल्म अप्रैल के पहले वीक में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।

Laapataa Ladies – निर्देशक किरण राव की फ़िल्म ‘लापतालेडिज’ काफ़ी सुर्खियों में रही।बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर 24 जनवरी 2024 को जारी किया गया है। यह फ़िल्म 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लेकिन अगर आप हटकर फिल्म देखने की चाह रखते हैं तो यह फिल्म एक बार जरूर देख सकते हैं। इस फिल्म को आप घर बैठे ओटीटी के प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। बता दें कि ‘लापता लेडीज’ एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। फिल्म के निर्माता आमिर खान और किरण राव हैं। इस फिल्म में नीतांशी गोयल, प्रतिभा रंता, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन लीड रोल में नजर आए। इस फिल्म में हर किरदार की एक्टिंग लाजवाब रही। 2022 में किरण राव निर्देशित फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ रिलीज हुई थी। जिसे फैंस का मिलाजुला रिस्पांस मिला था।

Shaitaan – निर्देशक विकास बहल की फ़िल्म शैतान 8 मार्च को रिलीज़ हुई। यह फिल्म लगातार सिनेमाघरों में कमाई के झंडे गाड़ रही है। इस फ़िल्म में अजय देवगन और आर माधवन लीड रोल में नज़र आए। शैतान एक बॉलीवुड हॉरर थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म काले जादू और एक खुशनुमा परिवार की एक डरावनी कहानी है। इस फिल्म को आप घर बैठे डिज्नी हॉटस्टार पर देख सकते हैं। वैसे अजय देवगन की फ़िल्म ‘सिंघम अगेन’ भी रिलीज़ के लिए तैयार है।

Fighter: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की एक्शन सीन्स से भरी फिल्म ‘फाइटर’ अब ओटीटी पर दस्तक पर आप देख सकते हैं। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Ae Watan Mere Watan- सारा अली खान की फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ की चर्चा तब से हो रही है जब से यह फिल्म रिलीज भी नहीं हुई थी। फिल्म में सारा की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद भी किया। इसे करण जौहर की कंपनी धर्मैटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले करण के अलावा अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने प्रोड्यूस किया है। डायरेक्टर कनन अय्यर हैं। सारा के अलावा सचिन खेडेकर, अभय वर्मा, स्पर्श श्रीवास्तव, एलेक्स ओ’नेल और आनंद तिवारी ने अहम भूमिका निभाई है। इमरान हाशमी का कैमियो भी है। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
24.5 ° C
24.5 °
24.5 °
65 %
2.1kmh
0 %
Sat
37 °
Sun
38 °
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
38 °

Most Popular