31.9 C
New Delhi
Saturday, August 8, 2026
HomeराजनीतिHimachal Pradesh Politics: कांग्रेस के 6 बागी विधायक और तीन निर्दलीय हुए...

Himachal Pradesh Politics: कांग्रेस के 6 बागी विधायक और तीन निर्दलीय हुए बीजेपी में शामिल

Himachal Pradesh Politics: भाजपा हाईकमान के साथ गुरुवार रात हुई बैठक में अयोग्य ठहराए गए इन विधायकों को भाजपा में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन उपस्थित थे। अध्यक्ष राजीव बिंदल ,राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में छह कांग्रेस विधायकों ने भाजपा से हाथ मिलाया|

Himachal Pradesh Politics: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस द्वारा अयोग्य ठहराए गए छह विधायक राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा भाजपा में शामिल हो गए हैं। तीन निर्दलीय,आशीष शर्मा, केएल ठाकुर और होशियार सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा हाईकमान के साथ गुरुवार रात हुई बैठक में अयोग्य ठहराए गए इन विधायकों को भाजपा में शामिल करने का निर्णय लिया गया है।

इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन उपस्थित थे। अध्यक्ष राजीव बिंदल ,राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में छह कांग्रेस विधायकों ने भाजपा से हाथ मिलाया|

कांग्रेस के पास कोई लक्ष्य नहीं है: सुशील

हिमाचल प्रदेश के बागी विधायक सुधीर शर्मा ने बीजेपी में शामिल होने के बाद एक बयान दिया है। सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का कोई लक्ष्य नहीं है। कांग्रेस मात्र प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करती है। सुधीर शर्मा ने यह भी कहा कि विधायक होने का क्या अर्थ है जब हम अपने लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होनें कहा कि अपने लोगों से किए गए वादे को पूरा करने के लिए ही उन्होने अपने राज्य के नागरिक हर्ष महाजन को राज्यसभा चुनाव में वोट दिया। आज हम में से प्रत्येक व्यक्ति अपनी इच्छा से भाजपा में शामिल हो गया है।

कांग्रेस राज में कोई सुनवाई नहीं: राजेन्द्र राणा

राजेंद्र राणा ने कहा कि कांग्रेस ने जब से राज्य का भार संभाला है तब से उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। युवाओं को रोजगार देने सहित अन्य समस्याओं सरकार ध्यान नहीं दे रही है। राणा ने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार ने राज्य के लोगों से किया गया कोई वादा पूरा नहीं किया है। हम अपने लोगो को जवाब देने में असमर्थ है| CM सिर्फ अपनी हुकूमत चला रहे है और आम जनता को अपमानित कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार में विधायकों की सुनने वाला कोई नहीं है।

बीजेपी में भी शामिल हुए तीन निर्दलीय विधायक:

भाजपा में कांग्रेस के छह विधयाकों के अलावा तीन निर्दलीय विधायक शामिल हो गए हैं। साथ ही कांग्रेस के चार और विधायकों के भी बीजेपी में शामिल होने की बात सामने आई है। दिल्ली में भाजपा में शामिल होने के बाद इन्हें हिमाचल लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि कल शनिवार दोपहर दो बजे शिमला पहुंचेंगे। शुक्रवार को शिमला में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में लोकसभा चुनाव पर चर्चा के साथ-साथ इस कार्यक्रम पर चर्चा हुई।

विपिन सिंह परमार अध्यक्षता में हुई बैठक:

विपिन सिंह परमार ने भाजपा विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता की। विधायक रणधीर शर्मा ने बताया कि बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर व्यापक चर्चा हुई है। इस बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, सतपाल सत्ती, रणधीर शर्मा, हंस राज, प्रकाश राणा, पवन काजल, सुरेंद्र शौरी, दिलीप ठाकुर, दीपराज, रणवीर निक्का, विनोद कुमार, बलवीर वर्मा, इंद्रसिंह गांधी, रीना कश्यप, पूर्ण चंद, जनक राज, लोकिंद्र कुमार और अन्य लोग भी उपस्थित थे।

हिमाचल में फिर सरकार बनाएगी बीजेपी: जयराम

जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य में कांग्रेस पार्टी और उसकी सरकार की स्थिति हास्यास्पद हो गई है। सरकार से पार्टी के नेता, मंत्री, अध्यक्ष और कार्यकर्ता नाराज हैं। वे चुनाव में भाग नहीं लेंगे। उसने घोषणा की कांग्रेस ने स्वयं ही अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है और अब भाजपा लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करके फिर से हिमाचल प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी।

जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 15 महीने की लंभी अवधि से प्रदेश सरकार और संगठन के बीच निरंतर असंतोष है। है। कांग्रेस के तीन मंत्री लगातार अयोग्य घोषित विधायकों और निर्दलीय विधायकों को फोन करके प्रलोभन दे रहे हैं। पार्टी में जोड़तोड़ चल रहा है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
31.9 ° C
31.9 °
31.9 °
63 %
3.1kmh
71 %
Sat
31 °
Sun
37 °
Mon
36 °
Tue
30 °
Wed
37 °

Most Popular