25.5 C
New Delhi
Monday, November 2, 2026
HomeमौसमWeather Update : होली से पहले इन राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि...

Weather Update : होली से पहले इन राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी,IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update : देश के कई राज्यों में पांच दिनों से मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा हैं। कहीं बारिश हो रही है तो कहीं ओले गिर रहे हैं। आईएमडी के अनुसार, ओने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम रहने वाला है। I

Weather Update : देशभर में दो दिन होली का ​त्योहार मनाया जाएगा। होली से पहले मौसम के अलग अलग रंग देखने को मिलेगा। देश की राजधानी दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में फिर से मौसम बदलने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार होली से पहले कई राज्यों मे बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ कई जगह तेज हवा के साथ ओलावृद्धि की भी चेतावनी जारी की गई है। यूपी—एमपी और बिहार में बेमौसम की बारिश के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।

इन राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी

बीते कुछ दिनों से कई राज्यों में धूप तेज होकर चुभने लगी है। तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी सताने लगी है। इन सबके बीच आईएमडी ने होली से पहले कई राज्यों में होली से पहले बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है। आने वाले दिनों में यूपी​, एमपी, बिहार, झारखंड और ओडिशा में बारिश हो सकती है। वहीं गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड व ओडिशा में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि के आसार है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में तेज बारिश और ओलावृष्टि के भी आसार नजर आ रहे हैं।

हिमाचल में येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उच्च पर्वतीय इलाकों में घनघोर बादल छाए हुए है। पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में 24 मार्च तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। प्रदेश के कई ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और मध्यम ऊंचाई वाले वाले इलाकों में बारिश होेने के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक 22 मार्च को कई जिलों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

एमपी में बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

मध्य प्रदेश में पिछले पांच दिनों से मौसम में बदलाव हुअर है। प्रदेश में कहीं बारिश हो रही है तो कहीं ओले गिर रहे हैं। इसी बीच IMD के छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, सिंगरौली, सीधी और शहडोल में मौसम खराब होने वाला है। वेमौसम की बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान की चिंता बढ़ गई है।

राजस्थान में बदलेगा मौसम

राजस्थान में बीते दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। आगामी दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में तापमान में और भी वृद्धि देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि आने वाले 7 दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। दो सप्ताह के मौसम पूर्वानुमान की बात करें तो प्रथम सप्ताह के दौरान मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। 26 और 27 मार्च को उत्तर-पश्चिम के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
71 %
1.3kmh
0 %
Mon
29 °
Tue
31 °
Wed
33 °
Thu
33 °
Fri
33 °

Most Popular